लाइव न्यूज़ :

Araria murder punishment: परिवार से बगावत कर प्रेमी को दिलाई न्याय, शादी के नाम पर घर बुलाकर बिजली के करंट देकर मारा, पिता, भाई, भाभी और जीजा को आजीवन कारावास की सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2024 16:40 IST

Araria murder punishment: धीरेंद्र यादव के घर में छोटू को बंद कर पहले लाठी- डंडा और रॉड से पीटा गया और फिर करंट लगाकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देAraria murder punishment: छोटू के नाखून तक उखाड़ लिए गए थे। Araria murder punishment: बिजली के करंट का झटका दिया गया।Araria murder punishment: प्रेमिका प्रेमी को न्याय दिलाने के लिए परिवार के खिलाफ हो गई।

Araria murder punishment: बिहार में अररिया से एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमिका ने अपने घर वालों पर प्रेमी की हत्या करने का खुलासा कर आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा दिलवा दी है। दरअसल, रानीगंज थाना क्षेत्र के दो गांव बरहुआ और रहरिया में प्रेमिका के परिवार वालों ने जुलाई 2022 में शादी के नाम पर छोटू को घर बुलाकर निर्मम तरीके मार दिया था। छोटू को पहले तो जमकर पीटा गया, फिर बिजली के करंट का झटका दिया गया। छोटू के नाखून तक उखाड़ लिए गए थे। 

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रवि कुमार की अदालत ने छोटू कुमार की हत्या के मामले में आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वाले दोषियों में प्रेमिका के पिता धीरेंद्र यादव, भाई रविकांत यादव और शशिकांत यादव, बहनोई पवन यादव और मिथिलेश यादव, भाभी रूबी देवी के अलावा चंदन यादव और निर्भय यादव शामिल हैं।

कोर्ट ने सबको उम्रकैद के साथ 10-10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि नहीं जमा करने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने यह फैसला रानीगंज थाना में दर्ज केस में दिया है। छोटू के पिता उमेश यादव ने केस दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार प्रेम प्रसंग में 6 जुलाई 2022 को छोटू कुमार की हत्या हुई थी।

धीरेंद्र यादव के घर में छोटू को बंद कर पहले लाठी- डंडा और रॉड से पीटा गया और फिर करंट लगाकर हत्या कर दी गई थी। छोटू की प्रेमिका प्रेमी को न्याय दिलाने के लिए परिवार के खिलाफ हो गई। इस मामले में एपीपी प्रभा कुमारी ने फांसी की सजा की मांग की थी, जबकि बचाव पक्ष ने कोर्ट से कम से कम सजा देने की गुहार लगाई थी।

इस मामले में प्रेमिका ने अपने पिता, भाई, भाभी और जीजा पर हत्या का सीधा आरोप लगाया था। आरती छोटू के दाह संस्कार में भी शामिल हुई थी। छोटू की मौत के बाद वो अपने घर और परिवार को छोड़कर छोटू के घर पर ही रहने लगी। उसकी शादी छोटू के बड़े भाई मोनू से हुई है, जो छोटू के परिवार ने कराई। वह अब अपनी ससुराल भरगामा प्रखंड के रहड़िया गांव में ही रह रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए