लाइव न्यूज़ :

आरा जेल में छापेमारी और 35 मोबाइल बरामद, कैदियों और जेल प्रशासन कर्मियों के पसीने छूटे, जिलाधिकारी राजकुमार ने की कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2022 17:42 IST

आराः जिलाधिकारी के आदेश पर चलाये गये तलाशी अभियान ने कैदियों और जेल प्रशासन के कर्मियों के पसीने छूट गये।इस घटना से अचंभित हुए अधिकारियों ने जेल के उपाधीक्षक समेत तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 कैदियों को दूसरे स्थानों पर भेजने की अनुशंसा की है। बढ़ते अपराध के कारण भोजपुर काफी सुर्खियों में रहा है। जमीन में 5 से 6 फीट अंदर कैदियों ने मोबाइल गाड़कर रखा है।

पटनाः बिहार के भोजपुर जिले के जिला मुख्यालय आरा स्थित जेल में जब जिलाधिकारी राजकुमार ने आज छापेमारी की तो दंग रह गये। छापेमारी के दौरान जेल से एक-दो नहीं बल्कि 35 मोबाइल मिले। एक साथ इतने मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई।

जिलाधिकारी के आदेश पर चलाये गये तलाशी अभियान ने कैदियों और जेल प्रशासन के कर्मियों के पसीने छूट गये।इस घटना से अचंभित हुए अधिकारियों ने जेल के उपाधीक्षक समेत तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही 15 कैदियों को दूसरे स्थानों पर भेजने की अनुशंसा की है। हाल के दिनों में बढ़ते अपराध के कारण भोजपुर काफी सुर्खियों में रहा है।

बढ़ते अपराध का ही नतीजा था कि जिलाधिकारी राजकुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को पत्र लिखकर जिले की विधि व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन की नजर भोजपुर जेल पर थी। आज जब छापेमारी की गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि जमीन में 5 से 6 फीट अंदर कैदियों ने मोबाइल गाड़कर रखा है।

वार्ड नंबर 7 से 14 और 6 से 10 के पीछे बने बाथरूम में जमीन के नीचे 6 से 7 फीट गड्ढे में कई मोबाइल दबाए गए थे। जेल प्रशासन को इस बात का अंदेशा है कि जेल के अंदर कक्षपालों ने एक संगठित गिरोह बना रखा है और उन्हीं के माध्यम से जेल के अंदर मोबाइल की सप्लाई की जाती है। जिनके पास से मोबाइल मिला है, उन कैदियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया जा रहा है।

इससे पूर्व भी जिलाधिकारी राजकुमार और एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल कारा में हुई छापेमारी में करीब आठ मोबाइल, पांच सिम कार्ड और चार चार्जर समेत खैनी और गांजा का पुड़िया मिला था। जिसके बाद सहायक जेलर गौतम सिंह और कक्षपाल रवि को निलंबित कर दिया गया था।

जिलाधिकारी ने जेल के अधिक्षक को जेल की व्यवस्था सुदृढ़ करने और समय-समय पर छापेमारी करने का निर्देश दिया था। शनिवार को की गई छापेमारी में इसका खुलासा हो गया कि जेल में कैदी धड़ल्ले से मोबाइल का इस्तेमाल कैदी कर रहे हैं।

जेल अधीक्षक ने इसे बड़ी लापरवाही मांनते हुए तत्काल जेल उपाधीक्षक सरवर इमाम खान को निलंबित किया। इसके अलावा रक्षित उच्च कक्षपाल एजाज अहमद, कक्षपाल जितेंद्र कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक ने इसे गंभीर मामला मानते हुए लापरवाही के आरोप में जेल उपाधीक्षक सरवर इमाम खान सहित तीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए