लाइव न्यूज़ :

हफ्ते भर के भीतर अलवर में दूसरी घटना, एंबुलेंस ड्राइवर और कंपाउंडर ने किया गैंगरेप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 12:50 IST

रिपोर्ट में रेप पीडि़ता के अनुसार वह कठूमर क्षेत्र की रहने वाली है. पांच मई को वह बहू की डिलीवरी कराने कठूमर स्थित सरकारी अस्पताल आई थी. वहीं पर उनके साथ यह घटना घटित हुई.

Open in App

एजेंसी राजस्थान के अलवर में गैंगरेप की घटना हुए एक हफ्ता भी नहीं बीता कि एक और रेप की घटना सामने आई है. अलवर में कठूमर के सरकारी अस्पताल के डिलीवरी रूम में एक महिला से 108 एंबुलेंस के ड्राइवर ने रेप किया. इसमें कंपाउंडर भी शामिल बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.रिपोर्ट में रेप पीडि़ता के अनुसार वह कठूमर क्षेत्र की रहने वाली है. पांच मई को वह बहू की डिलीवरी कराने कठूमर स्थित सरकारी अस्पताल आई थी. सात मई की रात करीब आठ बजे ड्यूटी पर तैनात एक कंपाउंडर मेरे पास आया और उसने प्रसूता के नाम पर कागज बनवाने के लिए कहा. इस बहाने से वह मुझे डिलीवरी रूम में ले गया जहां पर एंबुलेंस का ड्राइवर पहले से ही मौजूद था.जैसे ही मैंने डिलीवरी रूम के अंदर गई तो कंपाउंडर ने गैलरी के गेट बंद कर दिए और फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर ड्राइवर ने रेप किया. फिर कंपाउंडर ने भी कोशिश की. जब शोर मचाया तो मारपीट की और धमकाया कि बहू का केस खराब कर देंगे और नवजात पोते को मार देंगे. पीडिता के मेडिकल के बाद जांच शुरू कर दी गई है.हफ्ते भर भी नहीं बीते थे गैंगरेप की घटना कोअलवर में ही 26 अप्रैल एक और घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रही थी.  तभी दो बाइकसवार ने उन्हें अलवर में रोका और खेत में ले गए और गैंगरेप किया। इन लोगों ने पीड़ित महिला के पति की पिटाई भी किया। पति ने महेश गुर्जर नाम के एक आरोपी पर इस घटना का अपने फोन में वीडियो भी बनाने का आरोप भी लगाया। 

26 अप्रैल को घटित इस घटना की एफआईआर चार दिन देरी से 30 अप्रैल को दर्ज की गई और 7 दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू हुई. चुनाव का हवाला देकर पुलिस ने इस मामले में देरी की. अलवर में 6 मई को चुनाव हुए थे. मामले की जांच के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय एससी आयोग की टीम भी पहुंची थी जिसने लापरवाही की बात मानी है और दोषी पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश की है. भीम आर्मी ने कल इस घटना को लेकर जयपुर में विरोध प्रदर्शन भी किया था.

टॅग्स :राजस्थानगैंगरेपरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत