लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी गैंगरेप: एसआईटी को मिली बड़ी सफलता, हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2018 21:42 IST

रविवार शाम को पुलिस ने उसे अरेस्ट करने की पुष्टि की। रेवाड़ी गैंगरेप पर नूह जिले की एसपी नाजनीन भसीन ने कहा है कि 30 घंटे के अंदर-अंदर एसआईटी ने दो लोगों (दीन दयाल और डॉक्टर संजीव) को पकड़ लिया।

Open in App

नूह की एसपी नाजनीन भसीन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, '30 घंटे के अंदर एसआईटी ने दो लोगों- दीनदयाल और डॉक्टर संजीव को अरेस्ट कर लिया है। मुख्य आरोपी नीशू को रविवार को अरेस्ट किया गया। उसे यहां लाया जा रहा है।' इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अब इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 19 साल की मेधावी छात्रा से रेप की साजिश आरोपी नीशू ने ही रची थी। 

रविवार शाम को पुलिस ने उसे अरेस्ट करने की पुष्टि की। रेवाड़ी गैंगरेप पर नूह जिले की एसपी नाजनीन भसीन ने कहा है कि 30 घंटे के अंदर-अंदर एसआईटी ने दो लोगों (दीन दयाल और डॉक्टर संजीव) को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी नीशू भी गिरफ्तार हो चुका है। उसे यहां लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीन दयाल उस ट्यूब वेल का मालिक हैं, जहां यह घटना हुई।

 डॉक्टर संजीव को भी अबतक इस मामले में शामिल पाया गया है। मुख्य आरोपी नीशू था। उसने ही पहले से प्लानिंग की थी और डॉक्टर को भी उसने ही बुलाया था। बताया है कि  मामले में सेना का जो जवान शामिल था वह फिलहाल पकड़ा नहीं गया है। हम उसे जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। डॉक्टर संजीव को इस मामले में शामिल पाया गया है, क्योंकि वह जानता था कि तीन लड़कों ने उस लड़की को पकड़ रखा है। वह आखिर तक प्लान में शामिल रहा और उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

नूह जिले की एसपी नाजनीन भसीन ने बताया कि रेवाड़ी गैंगरेप मामले में 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई थी। उन्होंने बताया है कि दीन दयाल को पता था कि उसके ट्यूब वेल पर क्या हो रहा है। जांच में पता चला है कि नीशू ने उससे फोन पर बात की थी और बताया था कि उन्हें एक कमरे की जरूरत है। यह सब प्लानिंग के साथ हुआ था।  बताया जा रहा है कि नीशू इस अपराध का मुख्य आरोपी है और उसने ही रेप की साजिश रची थी।

जानें क्या है रेवाड़ी गैंगरेप मामला क्या है?

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 12 सितंबर को तीन लड़कों ने कोचिंग जाने के दौरान सीबीएसई की टॉपर छात्रा को किडनैप किया था। फिर घर से दूर ले जाकर नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

रेप करने के बाद आरोपियों ने छात्रा को वापस महेंद्रगढ़ के एक बस स्टॉप के पास फेंका दिया था। पीड़िता 2016 में सीबीएससी बोर्ड की टॉपर रह चुकी है और टॉप करने के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित भी हो चुकी है।

पुलिस पर आरोप है कि पहले उन्होंने इस मामले में केस दर्ज करने में आनाकानी की थी। हालांकि मामले तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच के लिए एसआईटी के साथ ही कई अलग-अलग जांच टीम का गठन किया गया है।पु लिस ने तीनों आरोपी पंकज, मनीष और नीशू की पहचान कर ली है लेकिन अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

मामला दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया था। जहां रेप की पुष्टि हो चुकी है। वहीं छात्रा की मां ने पुलिस पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 'सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने के बाद मोदी जी ने मेरी बेटी को सम्मानित किया था।मोदी जी कहते हैं बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, लेकिन अब मैं अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही हूं।'

टॅग्स :हरियाणागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास