लाइव न्यूज़ :

शादीशुदा महिला से अफेयर पर देना पड़ा 60 करोड़ का जुर्माना, पति की आपबीती सुन कोर्ट ने दिया फैसला

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 1, 2018 13:53 IST

दुनिया का यह एक ऐसा राज्य है, जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर एक खास तरह का कानून है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अगस्त: अगर आपकी पत्नी का किसी के साथ कोई चक्कर या फिर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है तो उसके बदले में आपको 60 करोड़ रुपए देने होंगे। ये बात आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। दरअसल एक शख्स का उसकी पत्नी के साथ तलाक हो गया लेकिन  कोर्ट ने उसे 60 करोड़ 39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 

सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि यह रकम उसके पत्नी के लिए नहीं बल्कि बीवी के ब्वॉयफ्रेंड को हर्जाने के तौर पर देना होगा। यह घटना अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना कोर्ट ने यह फैसला किया है। कोर्ट ने ऐसा फैसला इसलिए दिया है क्योंकि अफेयर को लेकर इस राज्य में एक खास कानून है। 

मध्य प्रदेश: बलात्कार के आरोपी को बचाने के लिए काजी ने बनाया फर्जी निकाहनामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

केथ किंग नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी डेनियल का ब्वॉयफ्रेंड फ्रैंसिस्को हुजर ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार है। केथ ने पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड पर आपराधिक बातचीत करने और दोनों के बीच क्लेश पैदा करने का भी आरोप लगाया है। ब्वॉयफ्रेंड फैंसिस्को की आमदनी करीब 57 लाख रुपये है। वह मार्केटिंग टूर मैनेजर के तौर पर काम करता है। वह फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है। 

सरकारी वकील का कहना है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से पति की कंपनी को काफी नुकसान पहुंचा है। क्योंकि पत्नी भी वहां काम करती थी।  हालांकि, ब्वॉयफ्रेंड के वकील ने कहा कि महिला जब फ्रैंसिस्को से मिली, उससे पहले ही पति-पत्नी के रिश्ते में दिक्कतें आ गई थीं। इस कपल की एक पांच साल की बेटी भी है। 

कैथ ने कहा कि फ्रैंसिस्को की वजह से उसकी 6 साल पुरानी शादी टूट गई जबकि दोनों की एक 5 साल की बेटी भी है। कैथ के अनुसार उसकी पत्नी डेनियल का ब्वॉयफ्रेंड फ्रैंसिस्को उसकी 33 वर्षीय पत्नी से 15 साल बड़ा है। चूंकि नॉर्थ कैरोलिना में अफेयर को लेकर खास तरह का कानून है इसलिए अदालत ने मामले को गंभीरता से लिया। अदालत ने  फ्रैंसिस्को को दोषी माना और 60 करोड़ 39 लाख का जुर्माना लगाया जो फ्रैंसिस्को को डेनियल के पति कैथ किंग को देने होंगे।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये