लाइव न्यूज़ :

अलवर गैंगरेप मामलाः गैंगरेप पीड़िता को गहलोत सरकार ने दी आर्थिक मदद, जिले के SP को हटाया

By भाषा | Updated: May 8, 2019 14:23 IST

राज्य सरकार ने थाना गाजी गैंगरेप पीड़िता को अनुसूचित जाति/जन जाति और अनुसूचित जनजाति(अत्याचार निवारण) नियम-1989 नियम 1995 एवं यथा संशोधित 2018के नियम 12(4) के प्रावधानों के तहत 4 लाख, 12 हजार, 500 रुपये की अंतरिम सहायता राशि स्वीकृत की है।

Open in App

राजस्थान सरकार ने अलवर जिले के थाना गाजी क्षेत्र में एक महिला के साथ पांच आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले के संदर्भ में अलवर के पुलिस अधीक्षक राजीव पचार को हटा दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप की ओर से मंगलवार (सात मई) को रात जारी आदेश के अनुसार अलवर पुलिस अधीक्षक पचार अग्रिम आदेश की प्रतीक्षा में रहेंगे।राज्य सरकार ने थाना गाजी गैंगरेप पीड़िता को अनुसूचित जाति/जन जाति और अनुसूचित जनजाति(अत्याचार निवारण) नियम-1989 नियम 1995 एवं यथा संशोधित 2018के नियम 12(4) के प्रावधानों के तहत 4 लाख, 12 हजार, 500 रुपये की अंतरिम सहायता राशि स्वीकृत की है।गृह विभाग के निर्देश अनुसार, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में अपने पति के साथ बाइक पर जा रही एक महिला के साथ उसके पति के सामने ही पांच आरोपियों ने कथित तौर पर दुष्कर्म कर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। 26 अप्रैल को हुई इस घटना के संबंध में दो मई को पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित आईपीसी और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :गैंगरेपरेपराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर