लाइव न्यूज़ :

अलवर गैंगरेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, SP को हटाया और थानाधिकारी को किया सस्पेंड

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 8, 2019 09:35 IST

अलवर गैंगरेप मामलाः राजस्थान पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण करवाया गया।इस घृणित दुष्कर्म में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Open in App

राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी में हुए दलित महिला के साथ गैंगरेप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 4 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए 14 दलों का गठन किया गया है। सूबे की अशोक गहलोत सरकार ने इस मामले पर सख्ती दिखाते हुए अलवर पुलिस अधीक्षक को हटा दिया। वहीं, वहीं, इस कार्रवाई में देरी करने पर थानागाजी के थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा एक एसआईआई और तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।  

राजस्थान पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण करवाया गया। इस घृणित दुष्कर्म में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

गर्ग ने बताया कि 2 मई को थानागाजी में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया गया था। पीड़िता का आरोप है कि पति के साथ बाइक से जा रही थी। इस दौरान 5 लोगों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। पुलिस द्वारा 5 आरोपियों में से एक आरोपी इंद्राज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है।  आरोपी इंद्राज ट्रक ड्राइवर है व प्रागपुर गांव का निवासी है।

बता दें कि पीड़िता के साथ 26 अप्रैल को उसके पति के सामने पांच युवकों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया गया था कि महिला अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी। इस बीच दपंति को कुछ लोगों ने रोक लिया और डरा धमकार रेत के टीलों के पीछे ले गए, जहां उन्होंने पति के सामने बारी-बारी से रेप किया। साथ ही साथ उन्होंने अश्लील वीडियो और तस्वीर कैप्चर की, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया कि यह घिनौना काम करने वाले आरोपी दबंग परिवार से आते हैं और उनका राजनीतिक प्रभाव भी है। इस मामले में  भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी अधिनियम की धारा 147, 149, 323, 341, 354B, 376 (D) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :गैंगरेपरेपराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह