लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ पुलिसः दामाद राहुल के साथ भागी 39 वर्षीय सास सपना देवी से 48 घंटे पूछताछ?, 10 दिन तक फरार रहने के बाद किया था आत्मसमर्पण, कहा- जल्द करेंगे शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2025 17:35 IST

Aligarh Police: सपना के गांव मनोहरपुर के कई ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि राहुल का इस तरह की शरारती गतिविधियों का पिछला रिकॉर्ड रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसपना को उसके पति और बच्चों के पास वापस जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।कानून में ऐसा कुछ भी नहीं है जो उन्हें अपना मन बदलने के लिए मजबूर करे। मंडराक पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया और वापस लौटने का दबाव बनाया।

Aligarh Police:अलीगढ़ पुलिस ने 39 वर्षीय महिला और उसकी बेटी के मंगेतर को करीब 48 घंटे की पूछताछ और परामर्श सत्र के बाद शुक्रवार देर रात रिहा कर दिया। महिला, अपनी बेटी के मंगेतर के साथ ही भाग गई थी। मनोहरपुर गांव की निवासी सपना देवी (39) और राहुल (25) को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया गया, जब दोनों ने 10 दिन तक फरार रहने के बाद स्थानीय पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों इस बात पर अड़े थे कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है और कोई भी सपना को उसके पति और बच्चों के पास वापस जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।

शुक्रवार रात दोनों की रिहाई के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दोनों वयस्क हैं और कानून में ऐसा कुछ भी नहीं है जो उन्हें अपना मन बदलने के लिए मजबूर करे। इसलिए हमने उन्हें रिहा करने का फैसला किया।’’

दो दिन तक सपना देवी के पति जितेंद्र और उनके तीन बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ग्रामीणों और पड़ोसियों ने मंडराक पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया और उन पर वापस लौटने का दबाव बनाया। सपना के परिवार के सदस्यों ने संवाददाताओं से कहा कि अगर वह ‘‘अपने किए पर खेद व्यक्त करती है तो हम उसे माफ करने और स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।’’

उसके परिवार ने मांग की कि अगर वह फिर भी नरम पड़ने से इनकार करती है तो ‘‘उसे पांच लाख रुपये और गहने वापस करने के लिए कहा जाना चाहिए जो वह कथित तौर पर भागते समय लेकर भाग गई थी।’’ सपना के गांव मनोहरपुर के कई ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि राहुल का इस तरह की शरारती गतिविधियों का पिछला रिकॉर्ड रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअलीगढ़उत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?