लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान बॉर्डर पर अलर्ट,  चार महीने में 1300 किलोग्राम से अधिक हशीश जब्त, BSF ने गुजरात तट से लगे क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ायी

By भाषा | Updated: August 13, 2020 20:09 IST

बीएसएफ ने एक बयान में कहा, अब तक मई से अगस्त के बीच, लगभग चार महीने की अवधि में बीएसएफ, पुलिस, तटरक्षक बल और नौसेना द्वारा क्रीक और जखाऊ तट से चरस (हशीश) के एक-एक किलोग्राम के 1,309 पैकेट जब्त किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमादक पदार्थों की तस्करी के लिए अरब सागर मार्ग का उपयोग करने वाले मादक पदार्थ कार्टल की ओर इशारा करता है।हशीश के इन पैकेट को जब्त किया जाना एक नयी प्रवृत्ति है और गुजरात राज्य में सक्रिय सभी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है। पैकेट लगभग समान प्रिंट के हैं और उसकी पैकेजिंग एक जैसी है। ये सभी जखाऊ के आसपास 58 किलोमीटर लंबे समुद्री तट पर पाए गए हैं।

नई दिल्ली/भुजः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि उसने पाकिस्तान से जुड़े मादक पदार्थ व्यापार का ‘‘नया प्रारूप’’ सामने आने से उत्पन्न चिंताओं के कारण गुजरात तट से लगे क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है क्योंकि चार महीने में 1,300 किलोग्राम से अधिक हशीश जब्त की गई है।

बीएसएफ की भुज इकाई ने बुधवार को कच्छ के तटीय क्षेत्र में जखाऊ के पास तीन किलोग्राम हशीश जब्त की। सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि उसने इस नवीनतम जब्ती में वही प्रारूप पाया है जो मादक पदार्थों की तस्करी के लिए अरब सागर मार्ग का उपयोग करने वाले मादक पदार्थ कार्टल की ओर इशारा करता है। बीएसएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक मई से अगस्त के बीच, लगभग चार महीने की अवधि में बीएसएफ, पुलिस, तटरक्षक बल और नौसेना द्वारा क्रीक और जखाऊ तट से चरस (हशीश) के एक-एक किलोग्राम के 1,309 पैकेट जब्त किए गए हैं।

हशीश के इन पैकेट को जब्त किया जाना एक नयी प्रवृत्ति है और गुजरात राज्य में सक्रिय सभी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है।’’ उसने कहा, ‘‘जब्त किए गए हशीश के सभी पैकेट लगभग समान प्रिंट के हैं और उसकी पैकेजिंग एक जैसी है। ये सभी जखाऊ के आसपास 58 किलोमीटर लंबे समुद्री तट पर पाए गए हैं। इससे गुजरात में अरब सागर तट से खतरा सामने आया है और गुजरात तट और क्रीक क्षेत्र में सतर्कता और कड़ी कर दी गई है।’’

अर्धसैनिक बल ने खबरों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले एक साल के दौरान, पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने कराची तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक गहरे समुद्र में नशीले पदार्थों की जब्ती के लिए कई अभियान संचालित किये हैं।

बीएसएफ ने कहा, ‘‘ करीब 11,000 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया जिसमें हेरोइन, हशीश, ब्राउन/आइस क्रिस्टल, सिंथेटिक हेरोइन और अफीम शामिल है जिसकी कीमत 2200 करोड़ से अधिक पाकिस्तानी रुपये है। यह भी पता चला है कि पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा रोके जाने पर भागने वाली कुछ नावों ने कराची के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास समुद्र में अपना माल फेंक दिया।’’ बयान के अनुसार, इन नशीले पदार्थों की तस्करी अफगानिस्तान और ईरान से बलूचिस्तान और आगे सिंध (कराची) तक की जाती है।

उसने कहा, ‘‘प्लास्टिक की बोरियों में पैक करने के बाद, फौज़ी फ़र्टिलाइज़र्स कॉर्पोरेशन, पाकिस्तान (एफएफसी), 46 यूआरईए, एसओएनएू ब्रांड की नशीली दवाओं की तस्करी यूएई, सऊदी अरब, अफ्रीका और बाकी दक्षिण एशिया के हिस्सों में कराची तट पाकिस्तान से दूर एक छोटे तटीय गांव से की गयी।’’

बीएसएफ ने कहा कि गुजरात तट के पास से जब्त किए गए मादक पदार्थ के पैकेट पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जब्त किए गए पैकिंग के समान हैं। उसने कहा कि संभवत: हशीश की यह खेप भरत के लिए नहीं थी। लेकिन पाकिस्तानी तस्करों द्वारा अरब सागर के रास्ते मादक पदार्थो की बडऋे पैमाने पर तस्करी किए जाने के कारण गुजरात तटों का इस्तेमाल किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। सुरक्षा एजेंसियों को पूरे गुजरात तट और क्रीक इलाके में कड़ी निगरानी रखने के लिए चौकस कर दिया गया है। 

टॅग्स :गुजरातसीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली