लाइव न्यूज़ :

एयर होस्टेस मौत मामला: आरोपी पति मयंक को वापस से रिमांड में लेगी पुलिस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 21, 2018 08:49 IST

दिल्ली पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनुज कुमार की अदालत में कहा कि आरोपी मयंक सिंघवी को हिरासत में रखकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जुलाई: एयर होस्टेस अनीशिया मौत मामले उनके पति मयंक सिंघवी को पुलिस बीच में ही रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। पुलिस मयंक को क्रॉस चेक करने के लिए अगले हफ्ते तक कोर्ट से रिमांड मांग सकती है। पुलिस का शक मयंक पर ओत भी तब बढ़ गया है जब उन्हें पता चला है कि वह एक और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। इसके साथ ही दिल्ली की एक अदालत ने पिछले हफ्ते दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क में कथित रूप से आत्महत्या करने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के पति के माता - पिता को अग्रिम जमानत देने से शुक्रवार को मना कर दिया था। वादी पक्ष के वकील ईशकरण सिंह भंडारी ने बताया कि अदालत से कहा गया कि दोनों के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। इसके बाद अदालत ने अनीसिया बत्रा (39) की मौत के मामले में न्यासिक हिरासत में बंद मयंक सिंघवी की मां सुषमा सिंघवी और पिता आर एस सिंघवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले 17 जुलाई को दिल्ली की एक अदालत ने पिछले सप्ताह कथित तौर पर खुदकुशी करने वाली एक फ्लाइट अटेंडेंट के पति को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 

ये भी पढ़ें: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, आत्महत्या बताने के लिए लाश को रस्सी से लटकाया

दिल्ली पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनुज कुमार की अदालत में कहा कि आरोपी मयंक सिंघवी को हिरासत में रखकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सिंघवी को 16 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। जर्मनी की एक एयरलाइन कंपनी के लिए काम करने वाली 39 वर्षीय अनीशिया बत्रा ने शुक्रवार को अपने घर की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मयंक उसे निकटवर्ती अस्पताल ले गया था , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीशिया की ओर अधिवक्ता इशकरण सिंह भंडारी ने अदालत से सिंघवी के माता - पिता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी के माता - पिता ने पीड़िता को बहुत अधिक परेशान किया और उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने अदालत से कहा कि वह इस मामले में आवश्यक कदम उठा रही है। अनीशिया के परिवार ने आरोप लगाया कि सिंघवी उसका शारीरिक उत्पीड़न करता था। दंपति ने दो साल पहले शादी की थी और पंचशील पार्क में रह रहा था।

ये भी पढ़ें: एयर होस्टेस मौत मामले में नया मोड़, हत्या के शक में पति गिरफ्तार

अनीसिया एक जर्मन एयरलाइन में काम करती थी। उसने कथित रूप से पिछले शुक्रवार को अपने घर की छत से छलांग लगा दी। इसके बाद उसका पति मयंक उसे पास के एक अस्पताल ले गया जहां उसे लाने के साथ ही मृत घोषित कर दिया गया। अनीसिया के परिवार का आरोप है कि मयंक उसके साथ मारपीट करता था। घटना से पहले पिछले महीने 27 जून को अनीसिया के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि अगर उनकी बेटी को कुछ भी होता है तो इसके लिए मयंक जिम्मेदार होगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?