लाइव न्यूज़ :

देश के पूर्व वायु सेना प्रमुख और अगस्ता वेस्टलैंड, फिनमेक्कानिका के पूर्व निदेशकों को अदालत में होना होगा हाजिर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 24, 2018 18:15 IST

नयी दिल्ली , 24 जुलाई (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर ‘ पीएमएलए ’ मामले में आ...

Open in App

नयी दिल्ली , 24 जुलाई (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर ‘ पीएमएलए ’ मामले में आरोपी के तौर पर अगस्ता वेस्टलैंड और फिनमेक्कानिका के पूर्व निदेशकों - गिसेप ओर्सी और ब्रुनो स्पागनोलिनी , वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी और अन्य को 12 सितंबर को तलब किया है। 

विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने इतालवी बिचौलिया कार्लो गेरोसा , गुइदो हाशके और दुबई के कारोबारी राजीव सक्सेना के लिये इस मामले में नया गैर जमानती वारंट जारी किया। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इससे पहले अदालत से कहा था कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में कथित धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) को लेकर अगस्ता वेस्टलैंड और फिनमेक्कानिका निदेशकों के खिलाफ अभियोजन के लिए उसके पास पर्याप्त सबूत हैं। 

आरोपपत्र में ईडी ने कहा था कि इसने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोपों के समर्थन में स्पष्ट सबूत रिकार्ड किए हैं। 

जांच एजेंसी ने 18 जुलाई को अधिवक्ता याशु खुराना के मार्फत एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। इसमें ओर्सी , स्पागनोलिनी और त्यागी के अलावा अन्य को धन शोधन के मामले में आरोपी बनाया गया है। 

इसने त्यागी , इतालवी बिचौलिया गेरोसा और हाशके , अधिवक्ता गौतम खेतान और फिनमेक्कानिका , अगस्ता वेस्टलैंड सहित 34 भारतीय और विदेशी नागरिकों तथा कंपनियों पर करीब 2. 8 करोड़ यूरो का धन शोधन का आरोप लगाया है। 

जांच रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि अगस्ता वेस्टलैंड ने दो विभिन्न माध्यमों से रिश्वत अदा की।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह