लाइव न्यूज़ :

अग्निपथ योजनाः हिंसक आंदोलन के पीछे पीएफआई का हो सकता है हाथ, टेरर मॉड्यूल को लेकर बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2022 19:23 IST

Agneepath scheme: पीएफआई जैसे संगठनों की भूमिका अग्निपथ आंदोलन को हिंसक रूप देने में हो सकती है. अब केंद्रीय एजेंसियां इसे लेकर छानबीन में जुटी हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देपीएफआई नेटवर्क से जुडे़ ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप को खंगाला जा रहा है.अग्निपथ आंदोलन के समर्थन और सरकार के विरोध में कंटेंट शेयर किया गया. बिहार में कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया था.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में सामने आये टेरर मॉड्यूल को लेकर बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. पिछले दिनों केंद्र सरकार के द्वारा सेना बहाली को लेकर अग्निपथ योजना किये जाने के बाद मचे बवाल में भी पीएफआई के लोगों के बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात सामने आ रही है.

सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियों के पास यह इनपुट मिला है कि अग्निपथ योजना के दौरान हिंसक आंदोलन के पीछे इन संगठनों का हाथ हो सकता है? सूत्रों के अनुसार पीएफआई जैसे संगठनों की भूमिका अग्निपथ आंदोलन को हिंसक रूप देने में हो सकती है. अब केंद्रीय एजेंसियां इसे लेकर छानबीन में जुटी हुई है.

पीएफआई नेटवर्क से जुडे़ ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप को खंगाला जा रहा है, जिस व्हाट्सएप ग्रुप में अग्निपथ आंदोलन के समर्थन और सरकार के विरोध में कंटेंट शेयर किया गया. बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ जमकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान बिहार में कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया था.

तब सबको इस मामले में बहुत आश्चर्य भी हुआ था कि आखिर युवाओं का यह आंदोलन इतना उग्र कैसे हो गया? इस टेरर मॉड्यूल ने बेहद शातिर आना तरीके से केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन और विरोध प्रदर्शन को बैकअप देने की रणनीति बना रखी थी. जो मोदी सरकार के लिए परेशानी का सबब बने. अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के मन में जो आक्रोश था उसका फायदा भी इस संगठन ने उठाया. इस बात की आशंका जताई जा रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टैलेंट सर्च के नाम पर फंडिग होती है. उल्लेखनीय है कि फुलवारी शरीफ मॉड्यूल के तहत काम करने वाले संगठन और आतंकी कनेक्शन वाले लोगों को कमीशन भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने का था. इसके लिए बाजार तक खुरासान डायरी क्रिएट की गई थी. खुरासान मॉड्यूल पर काम करते हुए पीएफआई जैसे संगठन से जुडे लोगों ने बिहार में फुलवारी शरीफ से मॉड्यूल को क्रिएट कर दिया. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPFIनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीएनआईएप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली