लाइव न्यूज़ :

Acid Attack: कंगना रनौत का छलका दर्द, साझा की दिल दहला देने वाली कहानी, बहन पर एक मनचले ने फेंका था एसिड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 12:05 IST

दिल्ली एसिड अटैक कांड पर बात करते हुए कंगना रनौत ने अपनी बहन पर हुए दर्दनाक एसिड एटैक के बारे में बात की। बताया रंगोली पर हुए एसिड अटैक के बाद कैेसे पूरा घर टूट गया था।

Open in App
ठळक मुद्देछलका कंगना रनौत का दर्द।सोशल मीडिया पर शेयर की स्टोरी।कंगना ने सरकार से एसिड अटैक करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मुंबई: दिल्ली में हुए 17 साल की बच्ची पर एसिड अटैक के बाद कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली चंदेल पर हुए एसिड अटैक का जिक्र किया और बताया कि किस सदमें से वो गुजरी हैं। उन्होंने बताया कि उस घटना के बाद जब कंगना अपने घर से निकला करतीं थीं, वो अपना चेहरा ढक कर लिया करतीं थीं, उन्हें पास से निकलने वाले हर उस शख्स से डर लगता था जिसे वो जानती नहीं थीं । 

कंगना ने साझा किया दर्द भरा स्टेटस 

कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने लिखा "जब मैं छोटी थी, एक मनचले ने मेरी बहन रंगोली पर एसिड अटैक किया था। रंगोली को 52 सर्जरियों का दर्द और बहुत सारा दिमागी और शारीरिक सदमा झेलना पड़ा। हमारा पूरा परिवार टूट गया था। मुझे खुद मनोचिकित्सक के पास जाना पड़ा था, क्योंकि मुझे हर पास से गुजरने वाले शख्स से एक डर सा लगता था कि कहीं वो मुझपर एसिड ना फेंक दे। जब भी कोई कार या बाइक करीब से निकलती थी, मैं अपना चेहरा जल्दी से ढक लिया करती थी।' अपने इस दर्द को साझा करते हिए कंगना ने आगे सरकार से गुजारिश की कि वो इस तरह के भयावह अपराध के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाएं। उन्होंने गौतम गंभीर को अपनी इस स्टोरी पर टैग करते हुए कहा कि 'मैं गौतम गंभीर की बात से सहमत हूं। हमें एसिड अटैक करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।'

गौतम गंभीर ने की मांग 

दिल्ली में हुए हालिया एसिड अटैक के बाद  ट्वीट कर गौतम गंभीर ने अपना गुस्सा व्यक्त किया और लिखा 'शब्दों से अब न्याय नहीं किया जा सकता है। इन जानवरों में दहशत पैदा करने की जरूरत है। जिन लड़कों ने लड़की पर एसिड फेंका है, उन्हें सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। 

बता दें कि 14 दिसंबर को  दिल्ली के द्वारका इलाके में दो बाइक सवार नकाबपोशों ने 17 साल की एक नाबालिक लड़की पर तेजाब फेंक दिया, जिससे लड़की का चेहरा बुरी तरह झुलस गया और उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस ने कारवाई करते हुए अब तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।  

टॅग्स :कंगना रनौतगौतम गंभीरBJPPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?