लाइव न्यूज़ :

भिवानी हत्याकांडः आरोपी गौरक्षक की मां ने कहा- 40 पुलिसकर्मी जबरन घर में घुसे, पिटाई से बहू ने बच्चा खोया, आरोपों पर राजस्थान पुलिस ने कही ये बात

By भाषा | Updated: February 19, 2023 16:08 IST

राजस्थान के भरतपुर जिले से अगवा किए गए जुनैद और नासीर के जले हुए शव हरियाणा के लोहारू में मिले थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुनैद का पशु तस्करी का आपराधिक रिकॉर्ड था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज थे।

Open in App
ठळक मुद्देगौ रक्षा समूह के सदस्य श्रीकांत पंडित की मां दुलारी देवी ने अपनी शिकायत में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।दुलारी देवी ने कहा कि पुलिस ने उनके दो अन्य बेटों को जबरन उठा लिया।कहा- पुलिस कर्मियों ने उसकी बहू से मारपीट की थी जिसके कारण उसकी गर्भवती बहू ने अपना बच्चा खो दिया।

जयपुरः राजस्थान पुलिस ने एक महिला के उन आरोपों का खंडन किया है कि राजस्थान पुलिस कर्मियों की पिटाई के बाद उसकी गर्भवती बहू ने अपना बच्चा खो दिया। महिला ने आरोप लगाया था कि गौ रक्षकों द्वारा दो लोगों के कथित अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस उसके बेटे को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर छापेमारी करने आयी थी और उस दौरान राजस्थान पुलिस कर्मियों ने उसकी बहू से मारपीट की थी जिसके कारण उसकी गर्भवती बहू ने अपना बच्चा खो दिया। मानेसर में मोनू के नेतृत्व वाले गौ रक्षा समूह के सदस्य श्रीकांत पंडित की मां दुलारी देवी ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके दो अन्य बेटों को जबरन उठा लिया।

भरतपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्याम सिंह ने बताया, ‘‘राजस्थान पुलिस ने हरियाणा में नामजद आरोपियों के घरों पर छापा मारा था और हरियाणा पुलिस भी वहां मौजूद थी। जहां तक घर में प्रवेश करने की बात है तो न केवल राजस्थान बल्कि हरियाणा पुलिस भी घरों में नहीं घुसी थी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी घर में मौजूद नहीं था। उसके दो भाई घर से बाहर आए थे और उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। महिला द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। उनके परिवार के सदस्य पर आरोप है इसलिए वे आरोप लगा रहे हैं।’’

राजस्थान पुलिस ने मामले में बजरंग दल से जुड़े पांच लोगों को नामजद किया था। राजस्थान के भरतपुर के दो लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तारी से बच रहे चार लोगों में मोनू और पंडित शामिल हैं। राजस्थान के भरतपुर निवास दो युवकों के जले हुए शव बृहस्पतिवार को हरियाणा के भिवानी में पाए गए थे।

दुलारी देवी ने आरोप लगाया कि राजस्थान पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह घटना के दौरान महिलाओं सहित उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि राजस्थान पुलिस के 40 से अधिक कर्मियों की टीम जबरन उसके घर में घुस गई और श्रीकांत के ठिकाने के बारे में पूछा। महिला ने दावा किया, ‘‘जब मैंने उन्हें बताया कि मेरा बेटा घर पर नहीं है, तो उन्होंने मुझे और मेरे बेटे की गर्भवती पत्नी कमलेश को पीटा। उन्होंने गालियां दीं और मेरे दो बेटों विष्णु और राहुल को अपने साथ ले गए और हमें अब भी उनके ठिकाने के बारे में पता नहीं है।’’

दुलारी देवी ने दावा किया कि उनकी बहू के गर्भ के नौ महीने पूरे हो गए थे। महिला ने दावा किया, ‘‘पुलिस ने श्रीकांत की गर्भवती पत्नी के पेट पर भी लात मारी और उसे पेट में दर्द होने लगा। उसे मंडी खेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे नालहर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया वहां उसकी बहू को मृत बच्चा पैदा हुआ था। बहू अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।’’

राजस्थान के भरतपुर जिले से अगवा किए गए जुनैद और नासीर के जले हुए शव हरियाणा के लोहारू में मिले थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुनैद का पशु तस्करी का आपराधिक रिकॉर्ड था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पांच मामले दर्ज थे। एसपी ने कहा था कि पीड़ितों के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गोपालगढ़ पुलिस थाने में पांच लोगों अनिल, श्रीकांत, रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला और मोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 365, 367, और 368 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :राजस्थानहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने