लाइव न्यूज़ :

WATCH: पुणे में सड़क पर पटाखे फोड़ रहे एक व्यक्ति की कार की चपेट में आने से मौत, CCTV में कैद घटना

By रुस्तम राणा | Updated: November 3, 2024 20:10 IST

पीड़ित की पहचान सोहम पटेल के रूप में हुई है। वह दिवाली की पूर्व संध्या पर सड़क किनारे पटाखे फोड़ रहा था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर से सोहम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

Open in App

Viral Video: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सड़क पर पटाखे फोड़ रहा था। यह दुर्घटना 1 नवंबर को हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की पहचान सोहम पटेल के रूप में हुई है। वह दिवाली की पूर्व संध्या पर सड़क किनारे पटाखे फोड़ रहा था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर से सोहम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

48 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी चालक को पकड़ा नहीं जा सका है। रावेट पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में पुणे के सिंहगढ़ इलाके में एक नाले के ढक्कन पर पटाखे फोड़ने के दौरान उसका ढक्कन फटने से पांच बच्चे घायल हो गए।

पटाखे फोड़ने से संबंधित एक और मौत नागपुर में हुई, जहां एक किशोर ने कथित तौर पर 25 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान अमोल वाघमारे के रूप में हुई है और 1 नवंबर को पटाखों को लेकर उसका एक किशोर से झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान किशोर ने वाघमारे पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

 

टॅग्स :PuneDiwali-Deepavali
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय अविवाहित लड़की, परिवार से छुपाई प्रेग्नेंसी, 7वें माह में खाईं गोलियां?, घर पर प्रसव और मां-शिशु की मौत

क्राइम अलर्टकई महिलाओं से यौन उत्पीड़न?, अशोक खरात का एचआईवी परीक्षण, रिपोर्ट में क्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार