लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा में भारी जन सैलाब, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोग, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2022 14:41 IST

सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग मानसा पहुंचे हैं। इससे पहले आज सुबह उनके परिजन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके पार्थिव शरीर को मानसा सिविल अस्पताल से घर लाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआज सुबह मानसा सिविल अस्पताल से गांव में लाया गया पार्थिव शरीरमूसेवाला के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग मानसा पहुंचे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बताती हैं उनके शरीर में 20 से 25 घाव हैं

मानसा: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज उनके मानसा स्थित उनके गांव मूसवाला में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता की अंतिम यात्रा में लोगों का जन सैलाब उमड़ा है। सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग मानसा पहुंचे हैं। इससे पहले आज सुबह उनके परिजन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके पार्थिव शरीर को मानसा सिविल अस्पताल से घर लाया गया।

इस साल पंजाब राज्य में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले मूसेवाला की रविवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने उनके परिजनों और फैंस को स्तब्ध कर दिया। उन पर करीब 30 गोलियां बरसाई गईं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बताती हैं उनके शरीर में 20 से 25 घाव थे और एक घाव खोपड़ी पर मिला। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गोलीबारी में मूसेवाला की दाहिनी हाथ की कोहनी टूट गई थी। जबकि अधिकतर गोलियां उनके सीने और पेट में मारी गई हैं। पंजाब सरकार के द्वारा उनकी सुरक्षा में कटौती करने के एक दिन बाद ही उनपर यह जानलेवा हमला हुआ था। हमले के तार कनाड़ा से जुड़े हैं। जबकि तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पंजाब पुलिस ने मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि लॉरेंस बिश्नोई से भी मामले में पूछताछ की गई है।    

इन छह लोगों को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से पंजाब पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन से पकड़ा गया है। बहरहाल पंजाब सरकार ने इस मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की घोषणा की है। पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के मौजूदा जज की निगरानी में यह जांच की जाएगी। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाबPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई