लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ का एक जवान पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 12, 2020 16:38 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के साथ सीमा पार से आ रहे हथियारों को देश विरोधी तत्वों तक पहुंचाने वाले सीमा सुरक्षा बल के एक जवान सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी जवान जम्मू में इंटरनेशनल बार्डर पर तैनात था।तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल व इसके 80 राउंड, 12 बोर की बंदूक के राउंड , 2 मैगजीन बरामद हुए।

जम्मू, 12 जुलाई: जम्मू संभाग में बीएसएफ के एक जवान का पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक पिस्टल, 80 कारतूस और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही नशा तस्करी से भी तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपी जवान जम्मू में इंटरनेशनल बार्डर पर तैनात था।

हथियारों को देश विरोधी तत्वों तक पहुंचा रहा था जवान-

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के साथ सीमा पार से आ रहे हथियारों को देश विरोधी तत्वों तक पहुंचाने वाले सीमा सुरक्षा बल के एक जवान सुमित कुमार को जम्मू संभाग के सांबा जिले के मंगू चक्क इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वह पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है।

सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस की ओर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल व पंजाब पुलिस की एक टीम ने इस जवान को सीमांत क्षेत्र में अपनी तैनाती की जगह से पकड़ लिया। सीमा सुरक्षा बल की 173 बटालियन के इस जवान की पहचान कांस्टेबल सुमित कुमार के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल व इसके 80 राउंड, 12 बोर की बंदूक के राउंड , 2 मैगजीन , तीन मोबाइल फोन वह कुछ सिम बरामद हुए हैं।

सीमा सुरक्षा बल के डीआइजी अखिलेश्वर सिंह ने जवान को पकड़े जाने की भी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी हम जासूसी के एंगल के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

जवान इंटरनेट कालिंग के माध्यम से सीमा पार देश विरोधी तत्वों से संपर्क में था-

वहीं दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि वह जवान इंटरनेट कालिंग के माध्यम से सीमा पार देश विरोधी तत्वों से लगातार संपर्क में था । पुलिस पकड़े गए जवान से पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार यह जवान पर पोस्ट में अपनी तैनाती के दौरान सीमा पार से देश विरोधी तत्वों द्वारा लाए गए हथियार व मादक पदार्थों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें वहीं कहीं छिपा देता था।

उसके बाद वह मौका मिलते ही इस इस सामान को आगे पहुंचा देता था । यह समान पंजाब भेजा जाता था। इसकी पुख्ता जानकारी पंजाब पुलिस को मिली। जिसके आधार पर एक विशेष टीम ने जवान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह