लाइव न्यूज़ :

बिहार में डायन का आरोप लगाकर तीन महिलाओं के बाल काटकर मल खिलाने के मामले में केस दर्ज, 9 लोग हुए गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: May 5, 2020 16:47 IST

गांव के कथित पंचों ने पुलिस के पास जाने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

Open in App
ठळक मुद्देADG पटना ने बताया है कि इस अमानवीय व्यवहार के मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है.पुलिस के अनुसार 15 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ नामजद कांड दर्ज करके 9 व्यक्तियों की अभी तक गिरफ्तारी की जा चुकी है.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में हथौड़ी गांव से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. इस गांव से जुड़ा एक एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें गांव के लोग तीन महिलाओं और एक पुरुष को तालिबानी अंदाज में सजा देते दिख रहे हैं. इसमें डायन होने के शक के आधार पर ग्रामीणों ने तीन महिलाओं को जमकर पीटा और उनका बाल काट कर पूरे गांव में घुमाया. बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने पंचायात कर ऐसे घटना को अंजाम दिया है. 

कथित पंचों ने तीन महिलाओं के बाल काट दिए. इसके बाद महिलाओं को गांव में घुमाया और मल तक खिलाया. यही नही, बचाने आए एक व्यक्ति को भी मारपीट कर मल खिलाया गया.

बताया जाता है कि वारदत का वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने वायरल कर दिया. घटना सोमवार की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. कथित पंचों की धमकी से पीडितों ने गांव छोड़ दिया है. हथौड़ी के गांव की महिला व उसकी दो रिश्तेदार के साथ घटना हुई है. 

रिश्तेदार मीनापुर इलाके की बताई जा रही है. वहीं, एएनआई के अनुसार इस मामले में जितेंद्र कुमार, ADG पटना ने बताया है कि इस अमानवीय व्यवहार के मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है. उनके अनुसार 15 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ नामजद कांड दर्ज करके 9 व्यक्तियों की अभी तक गिरफ्तारी की जा चुकी है. ये 9 वो लोग थे जो इस कांड को करने में सक्रिय रूप से शामिल थे.

लॉकडाउन के बाद भी भारी भीड़ जुटी

इस मामले में सबसे खास पहलू है कि लॉकडाउन के बाद भी भारी भीड़ जुटी और इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि गांव के कुछ लोगों ने तीनों महिलाओं पर तंत्र-मंत्र सीखने का आरोप लगाकर पंचायत बुलाई गई थी. वहां कथित पंचों ने बाल काटने व गंदा खिलाने का फरमान सुनाया और फिर गांव वालों ने ऐसा ही किया. 

इस दौरान महिलाएं खुद को निर्दोष बताती रहीं और छोडने का गुहार लगाती रहीं. पर किसी ने नहीं सुनी और भीड़ में शामिल कुछ लोग उन्‍हें डायन कहकर पीटते रहे. इसके बाद महिलाओं के बाल काटकर गांव में घुमाया गया. 

बताया जा रहा है कि कथित पंचों ने पुलिस के पास जाने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. इसके बाद महिलाएं गांव छोडकर चली गईं.

इससे पहले वीडियो सामने आने के बाद हथौड़ी थानेदार जितेंद्र देव दीपक का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है. पीड़ितों की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, एएसपी पूर्वी अमितेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार की शिकायत किसी स्तर पर नहीं की गई है. वीडियो की जांच करायी जा रही है. वीडियो सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई होगी. इस मामले को दबाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी.

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहारकेसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट