लाइव न्यूज़ :

इंदौर में 8 माह के मासूम का अपहरण, डेढ़ घंटे में पुलिस ने किया बरामद?, गौरी नगर में दिनदहाड़े घटना, CCTV फुटेज से पकड़ी गई महिला

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 17, 2025 17:05 IST

गौरी नगर निवासी संतोष सेन का 8 महीने का बेटा गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर खेल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअज्ञात महिला वहां पहुंची और बच्चे को गोद में उठाकर फरार हो गई।बच्चे के गायब होने का पता चला, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया।अन्य परिवारों ने भी अपने बच्चों को घर के अंदर ही रखा।

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के गौरी नगर क्षेत्र में गुरुवार को एक 8 महीने के मासूम बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई। संतोष सेन के घर से उनके बेटे को एक अज्ञात महिला उठाकर ले गई, जिसकी तस्वीरें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मात्र डेढ़ घंटे के भीतर ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरी नगर निवासी संतोष सेन का 8 महीने का बेटा गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात महिला वहां पहुंची और बच्चे को गोद में उठाकर फरार हो गई।

जब परिवार के सदस्यों को बच्चे के गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिला को मासूम बच्चे को गोद में उठाकर ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना के बाद से बच्चे के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था और इलाके में दहशत का माहौल था, जिसके कारण अन्य परिवारों ने भी अपने बच्चों को घर के अंदर ही रखा।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और अपहरण की पुष्टि की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर अलग-अलग टीमें गठित कर महिला की तलाश शुरू की। साथ ही इलाके की नाकाबंदी कर दी और महिला के छुपाने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

पुलिस ने महज डेढ़ घंटे के भीतर ही संदिग्ध महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया, "हमने घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमारी टीम ने रिकॉर्ड समय में आरोपी महिला को पकड़ने में सफलता हासिल की। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।"

आरोपी महिला से पूछताछ जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़ी गई महिला से बारीकी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अपहरण के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह किसी गिरोह का हिस्सा है या अकेले काम कर रही थी। इस घटना ने इंदौर के गौरी नगर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझ गया है और बच्चा सकुशल अपने परिवार के पास वापस पहुंच गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?