लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के 4 मददगार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 13, 2020 04:56 IST

जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी की पहचान शबीर अहमद, शीराज अहमद डार, शफात अहमद मीर और इशफाक अहमद शाह के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देये सभी अवंतीपुरा, पुलवामा के ख्रू क्षेत्र के बाठेन के रहने वाले हैं।पुलिस ने बताया कि इन लोगों के पास से विस्फोटक सामग्री और अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

श्रीनगर:  पुलिस ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों के चार मददगारों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार लोग ख्रू और त्राल के जंगल क्षेत्र में जैश ए मोहम्मद के सक्रिय आतंकवादियों को आश्रय, साजो-सामान और अन्य तरह की मदद उपलब्ध कराने का काम करते थे।

उन्होंने बताया कि इन लोगों की पहचान शबीर अहमद, शीराज अहमद डार, शफात अहमद मीर और इशफाक अहमद शाह के रूप में हुई है। ये सभी अवंतीपुरा, पुलवामा के ख्रू क्षेत्र के बाठेन के रहने वाले हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इन लोगों के पास से विस्फोटक सामग्री और अन्य चीजें बरामद हुई हैं।  

बता दें कि मंगलवार को ही 532 किलो हेरोइन रिकवरी मामले में सिरसा से गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर रंजीत सिंह उर्फ चीता और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के वित्तीय रिश्तों की बात सामने आने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले में फिर से सक्रिय हो गई है। यहां तक कि टेरर फंडिंग में पहले से पकड़े गए लोगों से पूछताछ की तैयारी कर ली गई है। फिलहाल, सात लोगों की सूची तैयार की गई है। इनमें से चार कोट भलवाल जेल में ही बंद हैं। इसके अलावा क्रास एलओसी ट्रेड से जुड़े प्रदेश के उन व्यापारियों को भी चिह्न्ति किया जा रहा है, जो अमृतसर और जालंधर के व्यापारियों के साथ सीधे जुड़े हुए थे।

दरअसल, पूछताछ में चीता ने कई सनसनीखेज जानकारियां दी हैं। पंजाब में पूछताछ में उसने बताया कि हेरोइन बिक्री के बाद ड्रग मनी का बड़ा हिस्सा जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के पास पहुंचाया जाना था, जिससे भारी मात्र में हथियार खरीदकर संगठन आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान से आई 532 किलो हेरोईन की खेप में से 132 किलो हेरोइन पंजाब समेत दिल्ली, मुंबई और कुछ अन्य राज्यों में सप्लाई की जानी थी। शेष 400 किलो हेरोइन को सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भेजने के लिए सी रूट (समुद्र मार्ग) का इस्तेमाल किया जाना था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकेसआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत