लाइव न्यूज़ :

बिहार: 24 घंटे के अंदर दानापुर में हुई 3 हत्याएं, आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर लोगों ने किया रोड को घंटो जाम, विपक्ष ने लगाया यह आरोप

By भाषा | Updated: December 15, 2022 08:21 IST

मामले में बोलते हुए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा है कि ‘‘तकियापुर इलाके की घटना में मारे गए दोनों व्यक्तियों की पहचान अंकित कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे क्योंकि मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने उनकी पहचान कर ली है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटे में बिहार के दानापुर में तीन हत्याएं हुई है। इसके विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों तक रोड जाम भी किया गया है। ऐसे में भाजपा ने भी आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है।

पटना:बिहार के पटना जिले में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। इसको लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा जाने का आरोप लगाया है। 

एक दिन में 3 हत्याएं हुई

पुलिस ने बताया कि पटना जिले के दानापुर अनुमंडल के तकियापुर इलाके में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने बुधवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि सबजापुर इलाके में अज्ञात लोगों ने मंगलवार की रात एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी है। 

ऐसे में तकियापुर दोहरे हत्याकांड के विरोध में क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को पटना-दानापुर मार्ग को कई घंटों तक जाम कर दिया था। 

तकियापुर दोहरे हत्याकांड पर क्या बोले एसएसपी

इस पर बोलते हुए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘तकियापुर इलाके की घटना में मारे गए दोनों व्यक्तियों की पहचान अंकित कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे क्योंकि मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने उनकी पहचान कर ली है। अंकित व रोहित हाल ही में जेल से छूटकर आए थे और आरोपी को जानते थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब घटना हुई तो पांचों साथ थे।’’

मामूली बात पर कर दी गई है हत्या

मामले में एसएसपी ने आगे कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार अचानक किसी मामूली बात को लेकर वे आपस में झगड़ने लगे। कुछ देर बाद अंकित और रोहित को अन्य तीन लोगों ने गोली मार दी। आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।’’ उन्होंने आरोपियों का नाम लिए बगैर कहा कि जिला पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 

अज्ञात लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर पर चलाई गोली- पुलिस

वहीं दानापुर के सबजापुरा इलाके में मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात लोगों ने मंटू शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बीच, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सबजापुरा इलाके का दौरा किया और मनु शर्मा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की है।

टॅग्स :क्राइमबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी