लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 21 वर्षीय दलित युवक की घोड़ा चढ़ने के लिए हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: March 31, 2018 10:58 IST

स्थानीय निवासियों और पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर क्षत्रिय समुदाय के तीन लोगों घोड़ा रखने और घुड़सवारी करने की वजह से एक युवक की हत्या कर दी। 

Open in App

अहमदाबाद, 31 मार्च: गुजरात के भावनगर जिले में गुरुवार को एक दलित की हत्या का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों और पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर क्षत्रिय समुदाय के तीन लोगों घोड़ा रखने और घुड़सवारी करने की वजह से इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद उमराला तहसील के टिंबी गांव पूरी तरफ तनाव का माहौल फैला हुआ है। 

कर्नाटक: जैन मुनि की मुस्लिम युवकों द्वारा पिटाई की झूठी खबर चलाने वाली वेबसाइट का संचालक गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप राठौर (21) ने कुछ महीने पहले ही एक घोड़ा खरीदा था। इसके बाद से ही गांव के कुछ लोग उससे धमकियां दे रहे थे। प्रदीप के पिता कालुभाई राठौर ने कहा मीडिया को बताया कि प्रदीप धमकियों के डर से घोड़ा बेचने को तैयार हो गया था। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को प्रदीप यह कह कर गया कि खेत में जा रहा है, लेकिन देर रात तक जब यो नहीं लौटा। इसके बाद हमें चिंता हुई तो हमने ढूंढना शुरू किया, जिसके बाद खेत की ओर जाने वाली सड़क के पास उसकी लाश मिली। आगे वहीं थोड़ी दूर पर घोड़ा भी मरा पड़ा था। 

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में 16 वर्षीय लड़की से बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदीप के पिता ने मीडिया को बताया कि जब वे लोग मामले की शिकायत लेकर पुलिस ने पास पहुंचे तो पहले तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद शुक्रवार को मृतक के परिजनों और अन्य निवासियों ने विरोध किया तब जाकर पुलिस ने हत्या के सिलसिले में पूछताछ किया। 

वीडियोः चलती बस में ड्राइवर ने युवती के सीने पर रखा हाथ, सहेली ने चप्पल से पीटा

पुलिस के मुताबिक कालुभाई झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदीप के सिर, गले और दाहिने हाथों पर गहरे घाव के निशान थे। जिसके बाद उसे उमराला में एक सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया। 

टॅग्स :क्राइमगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये