लाइव न्यूज़ :

नोएडा: रेव पार्टी में पुलिस का छापा, 161 लड़के, 31 लड़कियां गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 5, 2019 16:43 IST

यमुना किनारे बने फार्म कई हाउसों में अवैध रूप से रात को रेव पार्टियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब आगे से इन फार्म हाउसों में लगातार चेकिंग की जाएगी। 

Open in App

नोएडा पुलिस ने यमुना नदी के किनारे स्थित एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी पर सोमवार तड़के छापे मारा और 161 युवकों व 31 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बीयर ,मादक द्रव्य, हुक्का और आपत्तिजनक वस्तु बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुध नगर वैभव कृष्ण ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली थी की सेक्टर 129 के पास यमुना किनारे स्थित एक फार्म हाउस में बड़ी संख्या में युवक युवतीया रेव पार्टी कर रहे हैं।

एसएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर एक विशेष टीम बनाकर वहां पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान फार्म हाउस में रेव पार्टी कर रहे 161 लड़के और 31 लड़कियां पकड़ी गई है।

उन्होंने बताया कि ये लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार युवक युवतियों में कुछ कॉलेजों में पढ़ाई करते हैं, कुछ व्यापारी हैं, तथा कुछ अधिकारियों और नेताओं के बेटे हैं। एसएसपी ने बताया कि इस गिरफ्तारी के बाद यह बात जाहिर हो गई है कि यमुना किनारे बने फार्म कई हाउसों में अवैध रूप से रात को रेव पार्टियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब आगे से इन फार्म हाउसों में लगातार चेकिंग की जाएगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला