लाइव न्यूज़ :

16 साल की लड़की ने उदयपुर में मारे गये कन्हैया लाल के समर्थन में लिखी पोस्ट, कश्मीरी युवक ने दी रेप और जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 12, 2022 21:11 IST

मुंबई की 16 साल की किशोरी ने सोशल मीडिया पर उदयपुर में कट्टरपंथियों के हाथों मारे गये कन्हैया लाल के समर्थन में वीडियो अपलोड किया, जिसके बाद उसे रेप और हत्या की धमकी मिलने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देउदयपुर हत्याकांड का विरोध करने वाली 16 साल की लड़की को मिली जान से मारने की धमकी लड़की ने सोशल मीडिया पर उदयपुर में मारे गये कन्हैया लाल की हत्या का विरोध किया थामुंबई पुलिस ने उसकी शिकायत पर कश्मीर से एक युवक को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया

दिल्ली:मुंबई पुलिस ने एक कश्मीरी युवक को उदयपुर नृशंस हत्याकांड के विरोध में सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाली 16 साल की लड़की को रेप करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 16 साल की किशोरी ने सोशल मीडिया पर जैसे ही उदयपुर में कट्टरपंथियों के हाथों मारे गये कन्हैया लाल के समर्थन में वीडियो अपलोड किया, उसे रेप और हत्या की धमकी मिलने लगी।

कश्मीर के रहने वाले फैयाज अहमद गुलाम मोहम्मद नाम के एक शख्स ने कथित तौर पर लड़की का फोन नंबर पता लगाया और उसे कॉल के साथ-साथ व्हाट्सएप के जरिए रेप और जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

धमकी के बाद खौफजदा लड़की के परिजनों ने फौरन मामले की सूचना वीपी रोड पुलिस स्टेशन को दी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को समझते हुए उसे सुरक्षा मुहैया कराई। खबरों के मुताबिक आरोपी शख्स ने लड़की को धमकी देने के लिए अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल किया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की सोशल मीडिया पर अच्छाखासा प्रभाव है और बड़ी संख्या में उसके फॉलोअर भी हैं। उदयपुर के कन्हैया हत्याकांड का वीडियो उसने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया, कुछ ही पलों में उसके वीडियो को 14 लाख से अधिक बार देखा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लड़की को व्हाट्सएप और कॉल के जरिए रेप और जान से मारने की धमकी दी।

मुंबई पुलिस ने जब मामले की पड़ताल शुरू की तो उसकी तलाश कश्मीर जाकर खत्म हुई। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी का मोबाइल फोन एक वैवाहिक वेबसाइट से जुड़ा हुआ था। उसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर 30 साल के मोहम्मद भट्ट को बडगाम जिले से गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई पुलिस की टीम मोहम्मद भट्ट को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ मुंबई ले आई। इस मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी नीलोत्पल ने बताया कि आरोपी मोहम्मद भट्ट को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :मुंबई पुलिसKashmir Policeउदयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला