लाइव न्यूज़ :

'मैं जाने वाली हूं, I love u', ये पोस्ट लिख 13 साल की प्रेग्नेंट लड़की ने की आत्महत्या, 6 लोगों ने किया था गैंगरेप

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 19, 2019 12:11 IST

आत्महत्या से पहले पीड़िता ने अपने फेसबुक वॉल पर कई मैसेज भी लिखे थे, जिसमें लिखा था, ''अगर मैं प्रेग्नेंट नहीं होती तो यह फैसला मैं पहले ही कर चुकी होती।''

Open in App
ठळक मुद्देथाईलैंड पुलिस ने कहा है कि दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है और बाकियों की तलाश जारी है।रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता एक महीने की प्रेग्नेंट थी। 

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 13 साल की लड़की ने छत से कूदकर जान दे दी है। लड़की ने शुक्रवार (15 नवंबर) को आत्महत्या की है। लड़की को छह लोगों ने एक छोटे से फ्लैट में बंधक बनाकर रखा था और उसका रेप किया था। 

अंग्रेजी वेबसाइट द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने आत्महत्या से पहले अपने दोस्त को छत से बाहर पैर निकालते हुए तस्वीर भेजी और लिखा, 'मैं जाने वाली हूं... I love u'

आत्महत्या से पहले पीड़िता ने अपने फेसबुक वॉल पर कई मैसेज भी लिखे थे, जिसमें लिखा था, ''अगर मैं प्रेग्नेंट नहीं होती तो यह फैसला मैं पहले ही कर चुकी होती।'' रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता एक महीने की प्रेग्नेंट थी। 

पीड़िता की मां ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाते हुए कहा कि उसकी बेटी को एक फ्लैट में किडनैप कर रखा गया था। 11 नवंबर की रात उसके साथ गैंगरेप किया गया था। मां ने कहा कि उसने अपनी बेटी को आत्महत्या करने से रोकने की कोशिश तो की लेकिन वह असफल रही। 

पुलिस ने कहा है कि दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है और बाकियों की तलाश जारी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि पीड़िता आत्महत्या वाले दिन आरोपी से मिलने गई थी। 

टॅग्स :थाईलैंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत