लाइव न्यूज़ :

देहरादून में 12 साल के बच्चे की हत्या, स्कूल प्रबंधन ने बिना पुलिस को बताये कैंपस में दफनाया शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2019 15:19 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चे की मौत की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में स्कूल कैंपस में ही बच्चे की लाश को दफन कर दिया गया।

Open in App

देहरादून में एक बोर्डिंग स्कूल में गैंगरेप के एक मामले के कुछ महीने अब क्षेत्र से एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक स्कूल में 12 साल के लड़के वासु यादव यादव की उसी के सीनियर्स ने बैट और विकेट से मारमारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इस मामले को स्कूल के मेनेजमेंट वालो ने दबाने की कोशिश की थी। इस स्कूल में 400 बच्चे पढ़ते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चे की मौत की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में स्कूल कैंपस में ही बच्चे की लाश को दफन कर दिया गया। यही नहीं, इसी स्कूल के दो सीनियर लड़कों ने जब एक क्लासरूम में वासु की बेरहमी से पिटाई की तो उसे अस्पताल ले जाने में भी स्कूल प्रबंधन की ओर से देरी की गई।

मिली जानकारी के अनुसार जिन्होंने वासु की पिटाई की वे इसी स्कूल में 12वीं में पढ़ते हैं। इन लड़को की उम्र 19 साल की हैं। इन लड़कों ने एक बिस्किट चुराने की बात कहते हुए न केवल वासु को बहुत बुरी तरह से मारा और टॉर्चर किया बल्कि उसे पूरी तरह से उसे ठंडे पानी से भिगो दिया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक देहरादून के एसएसपी  निवेदिता कुकरेती ने बताया कि इस पूरे हादसे में स्कूल ने कई जगहों पर लापरवाही बरती। पुलिस के अनुसार, 'न केवल बच्चे को अस्पताल ले जाने में देरी की गई बल्कि स्कूल के कर्मचारियों ने भी पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की और पुलिस को नहीं बताया। उसे दोपहर में पीटा गया और अस्पताल शाम में पहुंचाया गया।'

वहीं, उत्तारखंड के बाल अधिकार और संरक्षण परिषद उषा नेगी ने कहा, 'स्कूल के प्रबंधन ने पूरे मामला को छिपाने की कोशिश की है। उषा ने कहा कि यह हादसा 10 मार्च को हुआ था जबकि इसकी जानकारी हमें 11 मार्च को दी गई तो हम स्कूल गये। इसके बाद हमें पता चला कि वासु की लाश को बिना पोस्टमार्टम किये दफनाया गया था। इसके बाद हमने इस मामले हस्तक्षेप किया और पुलिस को सूचना दी औ इसके बाद पोस्टमार्ट हुआ।'  

उषा नेगी ने यह भी कहा कि स्कूल वालों ने वासु के माता-पिता तक को इस हत्या की खबर नहीं दी थी जो हापुड़ में रहते है। फिलाहल अपराझ में शामिल दोनों लड़को के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 302 (मर्डर) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही होस्टल मेनेजर, वार्डन, स्पोर्टस टीचर के खिलाफ भी सेक्शन 201 (अपराध का सबूत छिपाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :उत्तराखण्डहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?