लाइव न्यूज़ :

पंजाब: लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों में भीषण संघर्ष, 1 मरा, 35 घायल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 28, 2019 06:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 300 दंगाइयों ने जेल के मुख्य द्वार को तोड़ने की भी कोशिश की.जेल पुलिस को उस वक्त गोली चलानी पड़ी जब अपराधियों के दो समूहों ने यहां केंद्रीय कारागार में एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया था.

लुधियाना के केंद्रीय कारागार में अपराधियों के दो समूहों के बीच आज हुए संघर्ष में एक कैदी की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए. पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए गोलियां चलानी पड़ी. इस संघर्ष में पुलिस का एक वरिष्ठ अधिकारी भी घायल हो गया. यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब जेल के एक कैदी की पटियाला अस्पताल में आज मौत हो गई. कैदी पर नशीले पदार्थों के एक मामले में मुकदमा चल रहा था.

डीसीपी अश्विनी कपूर ने बताया कि सनी सूद को बीमारी के चलते बुधवार को पटियाला अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि खबर यहां पहुंचते ही उसके साथी अपराधियों ने दूसरे कैदियों को उकसाना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने पुलिस पर सूद की हत्या का भी आरोप लगाया. कपूर ने बताया कि जेलकर्मियों को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए गोलियां चलानी पड़ी.

उन्होंने कहा, ''जेल पुलिस को उस वक्त गोली चलानी पड़ी जब अपराधियों के दो समूहों ने यहां केंद्रीय कारागार में एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया था. एक कैदी की मौत हो गई और सहायक पुलिस आयुक्त समेत 35 अन्य घायल हो गए.''जेल अधिकारियों ने बताया कि शहर की पुलिस के एसीपी और जेल स्टाफ के कुछ अधिकारियों को उस समय चोटें आई जब कैदियों की ओर से ईंटें फेंकी गईं. अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जेल अधीक्षक के सरकारी वाहन और जेल की रसोई के एक हिस्से को एलपीजी सिलेंडर के जरिए आग लगा दी.

अग्निशमन दल और जेल के अधिकारियों ने बताया कि करीब 300 दंगाइयों ने जेल के मुख्य द्वार को तोड़ने की भी कोशिश की. डीसीपी कपूर ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस बल को जेल भेजना पड़ा. कपूर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है.

टॅग्स :पंजाबजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला