शरीर पर 'VK' लिख मैदान में घुसा फैन, विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: November 17, 2019 12:23 PM

Open in App
1 / 8

भारतीय कप्तान विराट कोहली से मिलने की ख्वाहिश के साथ शनिवार को 22 वर्षीय युवक होलकर स्टेडियम के मैदान में घुस गया। इस वक्त स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच चल रहा था।

2 / 8

इस शख्स ने अपने हाथ पर कोहली के नाम का टैटू भी बनवा रखा था।

3 / 8

उसने अपने चेहरे पर रंगों से 'वीके' लिख रखा था। अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान की तसदीक की जा रही है।

4 / 8

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान में घुसे युवक पर नजर पड़ते ही उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया गया।

5 / 8

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक अपना नाम सूरज बिष्ट (22) बता रहा है। वह खुद को उत्तराखंड का मूल निवासी बता रहा है।

6 / 8

अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कोहली का बड़ा प्रशंसक है और भारतीय कप्तान से मिलने की ख्वाहिश के साथ दर्शक दीर्घा की जाली फांदकर मैदान में घुसा था।

7 / 8

उन्होंने बताया कि युवक ने कोहली का नाम छपी टी-शर्ट पहन रखी थी।

8 / 8

उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में उचित कदम उठाया जायेगा।

टॅग्स :विराट कोहलीभारत vs बांग्लादेशटेस्ट क्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या