विराट कोहली ही नहीं ये भारतीय क्रिकेटर्स भी हैं बेटी के पिता, सचिन,रोहित से लेकर धोनी तक लंबी है लिस्ट

By अमित कुमार | Published: January 11, 2021 8:58 PM

Open in App
1 / 10

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं जिनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। कोहली ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अनुष्का और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ है । कोहली ने इस मौके पर खुशी का इजहार करते हुए लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

2 / 10

विराट कोहली ने ट्वीट किया कि हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। उन्होंने कहा कि अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह ‘चैप्टर’ अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी निजता चाहिए होगी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

3 / 10

भारतीय टीम के 'हिटमैन' रोहित शर्मा भी एक बेटी के पिता है। उनकी बेटी का नाम समायरा है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

4 / 10

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी एक बेटी के पिता हैं। सचिन तेंदुलकर की बेटी का नाम सारा तेंदुलकर है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

5 / 10

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी बेटी के पिता हैं। उनकी बेटी का नाम अलका है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

6 / 10

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी दो बेटियों के पिता हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम अजन है और छोटी बेटी का नाम अनाइजा है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

7 / 10

टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी एक बेटी के पिता हैं। उनकी बेटी का नाम आर्या है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

8 / 10

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक बेटी के पिता हैं। जिसका नाम जीवा है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

9 / 10

भारतीय टेस्ट की टीम के सबसे अहम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी एक बेटी के पिता है। उनकी 2 वर्षीय बेटी का नाम अदिति है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

10 / 10

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट ड्रा कराने वाले आर अश्विन भी दो बेटियों के पिता हैं।अश्विन की बड़ी बेटी का नाम आध्या है और छोटी बेटी का नाम अकीरा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

टॅग्स :विराट कोहलीएमएस धोनीरोहित शर्माअजिंक्य रहाणेक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या