वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा पत्नी रितिका साजदेह के साथ मालदीव में बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम, देखें क्यूट Pics

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 17, 2019 4:58 PM

Open in App
1 / 9

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा, इंग्लैंड में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप से पहले कुछ फुर्सत के पल बिताते नजर आए।

2 / 9

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी मालदीव यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

3 / 9

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ महीनों के दौरान क्रिकेट की वजह से काफी व्यस्त थे।

4 / 9

अब वह आईपीएल की खिताबी जीत के बाद अपने अपनी पत्नी रितिका साजदेह और बेटी समायरा के साथ फुर्सत के पल बिताते नजर आए।

5 / 9

रोहित ने रितिका के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'जीवन भर के लिए मेरी साथी, मैं उसके साथ दुनिया के इस हिस्से में हूं।'

6 / 9

चेन्नई के खिलाफ खेले गए बेहद रोमांचक आईपीएल फाइनल में लसिथ मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस को 1 रन से जीत दिला दी।

7 / 9

इस खिताबी जीत के साथ ही रोहित शर्मा चार आईपीएल खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बन गए।

8 / 9

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इससे पहले 2013, 2015 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को 1 रन से हराते हुए खिताब जीता था।

9 / 9

रोहित शर्मा पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत की वनडे टीम के प्रमुख सदस्य रहे हैं। अब आईपीएल के बाद वर्ल्ड कप 2019 में भी उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

टॅग्स :रोहित शर्माआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या