WPL 2024 opening ceremony: डब्ल्यूपीएल आगाज, मुंबई और दिल्ली में टक्कर, कहां देखें लाइव मैच

WPL 2024 opening ceremony: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआती मैच में भिड़ रही है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 22, 2024 3:46 PM

Open in App
ठळक मुद्देसभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।मेजबानी दिल्ली और बेंगलुरु द्वारा की जाएगी।23 फरवरी से शुरू होने हुआ।

WPL 2024 opening ceremony: सीट बेल्ट बांध लें! चौके और छक्के की बरसात होनी वाली है। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का दूसरा सीजन आज से शुरू होने वाला है। यह टूर्नामेंट 17 मार्च तक चलेगा। पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और पिछली बार के उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। फाइनल मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। एलिमिनेटर 15 मार्च को दिल्ली में ही खेला जाएगा। आगामी संस्करण की मेजबानी दिल्ली और बेंगलुरु द्वारा की जाएगी। सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

WPL 2024 के उद्घाटन समारोह में कौन? डब्लूपीएल के दूसरे सीज़न का उद्घाटन समारोह सितारों से सज्जित होगा। डब्ल्यूपीएल के आधिकारिक अकाउंट ने घोषणा की है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन धमाल करेंगे।

उद्घाटन समारोह कब शुरू होगा? मैच शुरू होने से एक घंटे पहले उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। दर्शक आज 23 फरवरी को शाम 6.30 बजे प्रदर्शन देख सकते हैं। प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा। मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग Jio सिनेमा पर उपलब्ध होगी।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार को होने वाले मैच के लिए टीम इस प्रकार हैंः

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा हैरिस, शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, जेस जोनासेन, मारिज़ैन कैप, स्नेहा दीप्ति, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल , तानिया भाटिया, पूनम यादव, टिटास साधु। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

डब्ल्यूपीएल में मुंबई और दिल्ली होंगे आमने-सामने, युवा भारतीय खिलाड़ियों पर होगी निगाह

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और पिछली बार के उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार को यहां होने वाले मैच से दूसरे महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आगाज होगा जिसमें भारत की युवा खिलाड़ियों पर निगाह टिकी रहेगी। पिछले साल डब्ल्यूपीएल का पहला टूर्नामेंट मुंबई में खेला गया था लेकिन इस बार इसका आयोजन बेंगलुरु और नयी दिल्ली में किया जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं लेकिन डब्ल्यूपीएल में टीम का काफी दारोमदार इस अनुभवी बल्लेबाज पर टिका रहेगा।

उन्होंने पिछले साल इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए थे जबकि मुंबई की गेंदबाज हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक 16 विकेट लिए थे। टूर्नामेंट में विदेशों की कई स्टार खिलाड़ी भाग लेगी जिनके बीच भारत की युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखरने की कोशिश करेंगी। पिछले साल भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

जिन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर निगाह टिकी रहेगी उनमें श्रेयंका पाटिल भी शामिल हैं जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलेगी। पाटिल ने पिछले 10 महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बीच उन्हें भारत की तरफ से टेस्ट और वनडे क्रिकेट में प्रदार्पण करने का मौका भी मिला।

इसी तरह की कहानी दिल्ली कैपिटल्स की टिटास साधु की है जिन्हें पिछली बार एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन इस बार उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने एशियाई खेलों में भारत की तरफ से पदार्पण किया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिए जिससे भारत 117 रन के अपने स्कोर का बचाव करने में सफल रहा था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में खेले गए टी20 मैच में साधु ने चार विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की थी। दिल्ली की टीम में एक अन्य युवा खिलाड़ी मिन्नू मणि है जो डब्ल्यूपीएल में खुद को साबित करने के लिए बेताब होगी। इस ऑफ स्पिनर ने अभी तक भारत की तरफ से चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

जिनमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। इन युवा खिलाड़ियों के अतिरिक्त भारत की अनुभवी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाह टिकी रहेगी। इनमें मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर और आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना भी शामिल हैं।

टॅग्स :विमेंस प्रीमियर लीगबीसीसीआईदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसIPLमहिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या