World Cup 2019: शानदार फॉर्म में ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया सौंप सकता है ये जिम्मेदारी

World Cup 2019: एकदिवसीय मैचों में मैक्सवेल 1 सेंचुरी और 19 फिफ्टी जड़ चुके हैं। वहीं टी20 के 59 मुकाबलों में मैक्सवेल 3 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 1514 रन बना चुके हैं। मैक्सेवल ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 84 शिकार भी किए हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 28, 2019 4:38 PM

Open in App

ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान पैट कमिंस ने कहा कि छठा विश्व कप जीतने के उनके सपने को पूरा करने के लिये बल्ले और गेंद से हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन काफी अहम होगा। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो वनडे श्रृंखलायें जीती है। मैक्सवेल ने यूएई में 5-0 से जीती श्रृंखला में तीन अर्धशतक जमाये थे। लंकाशर में खेलने से उन्हें इंग्लैंड के हालात के अनुरूप खुद को ढालने में मदद मिली।

कमिंस ने कहा, ‘‘उन्होंने (मैक्सवेल) पिछले कुछ महीने में बल्ले और गेंद से हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वह पूरे दस ओवर फेंकने के लिये गेंदबाजी में भी एक विकल्प है। वह फील्डिंग में भी शानदार है यानी तीनों विभाग में उसका प्रदर्शन अच्छा है। वह हमारा छठा गेंदबाज है और अपना दिन होने पर वह दस ओवर भी डाल सकता है।’’

प्रदर्शन पर एक नजर: ग्लेन मैक्सवेल 7 टेस्ट की 14 पारियों में 1 बार नाबाद रहते 339 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक लगाया है। बात अगर 100 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 9 बार नाबाद रहते हुए मैक्सवेल 2700 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में मैक्सवेल 1 सेंचुरी और 19 फिफ्टी जड़ चुके हैं। वहीं टी20 के 59 मुकाबलों में मैक्सवेल 3 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 1514 रन बना चुके हैं। मैक्सेवल ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 84 शिकार भी किए हैं।

5 बार विश्व विजेता रही ऑस्ट्रेलिया: वर्ल्ड कप-2019 की शुरुआत 30 मई से होने जा रही है। 5 बार खिताब अपने नाम करने वाली ये टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी के काफी जोश में है। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला मुकाबला 1 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ ब्रिस्टल में खेलना है। ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों की चुनौती होगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपपैट कमिंसग्लेन मैक्सेवलक्रिकेट ऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या