Women's T20 World Cup: कप्तान डिवाइन की 75 रन की दमदार पारी, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दी मात

Women's T20 World Cup: कप्तान सोफी डिवाइन की 75 रन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराते हुए दर्ज की अपनी पहली जीत

By भाषा | Published: February 23, 2020 5:57 AM

Open in App
ठळक मुद्देमहिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरायान्यूजीलैंड के लिए हीली जेनसन ने 16 रन देकर 3 विकेट झटके

पर्थ: कप्तान सोफी डिवाइन की नाबाद 75 रन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने महिला टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में शनिवार को यहां श्रीलंका को सात विकेट से शिकस्त दी।

न्यूजीलैंड के सामने 128 रन का लक्ष्य था और डिवाइन ने अपनी 55 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े जिससे कीवी टीम ने 14 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया।

डिवाइन ने मैडी ग्रीन (29) के साथ तीसरे विकेट के लिये 61 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाये। इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 127 रन बनाये थे। उसकी तरफ से कप्तान चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 41 रन बनाये जबकि हर्षिता मदावी ने 27 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की तरफ से मध्यम गति की गेंदबाज हीली जेनसन सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिये। उनके अलावा एमिलिया केर ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

टॅग्स :आईसीसी महिला टी20 विश्व कपन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या