साल 2011 से कायम है विराट कोहली की बादशाहत, 2023 में भी रचा इतिहास, जानिए ये खास रिकॉर्ड

2023 में भी विराट 2000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 7 बार 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 31, 2023 1:41 PM

Open in App
ठळक मुद्दे2023 में भी विराट 2000 से ज्यादा रन बना चुके हैंविराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 7 बार 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैंसाल 2011 से लेकर साल 2023 तक के आंकड़े देखें तो विराट की बादशाहत नजर आती है

नई दिल्ली: विराट कोहली को ऐसी ही किंग नहीं कहते। मैदान पर विराट के आकड़े ही ऐसे हैं। साल 2023 अब बीतने को है। इस साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों में मिलकर शुभमन गिल ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। गिल ने 2023 के कैलेंडर इयर में कुल 2154 रन बनाए। लेकिन अगर साल 2011 से लेकर साल 2023 तक के आंकड़े देखें तो विराट की बादशाहत नजर आती है।

साल 2011 में कोहली 1644 रन बनाकर एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। कोहली ने 2012 में 2186 रन , 2013 में 1913 रन, 2014 में 2286 रन, 2016 में 2595 रन, 2017 में 2818 रन, 2018 में  2735 रन, 2019 में 2455 रन बनाए। 

इस बीच साल 2015 में अंजिक्य रहाणे 1352 रन बनाकर, 2020 में केएल राहुल 847 रन बनाकर, 2022 में श्रेयस अय्यर 1609 रन बनाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

2023 में भी विराट 2000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 7 बार 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है। 

2011 के बाद से एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सर्वाधिक रन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

2011: Kohli (1644)2012: Kohli (2186)2013: Kohli (1913)2014: Kohli (2286)2015: Rahane (1352)2016: Kohli (2595)2017: Kohli (2818)2018: Kohli (2735)2019: Kohli (2455)2020: Rahul (847)2021: Rohit (1420)2022: Shreyas (1609)2023: Gill (2154)

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली- 7*कुमार संगकारा- 6महेला जयवर्धने - 5सचिन तेंदुलकर - 5जैक्स कैलिस - 4

टॅग्स :विराट कोहलीशुभमन गिलकुमार संगकाराकेएल राहुलबीसीसीआईआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या