भारत की अंडर-19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ कसा शिकंजा, बड़ी जीत पर नजरें

भारतीय अंडर-19 टीम के पहली पारी के 589 रन के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंकाई टीम अभी भी 168 रन पीछे है जिससे तीसरे दिन शिकंजा कस लिया है।

By भाषा | Published: July 19, 2018 7:24 PM

Open in App

कोलंबो, 19 जुलाई। भारतीय अंडर-19 टीम के पहली पारी के 589 रन के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंकाई टीम अभी भी 168 रन पीछे है जिससे तीसरे दिन मेहमान टीम ने शिकंजा कस लिया है। श्रीलंका के पास सात विकेट बाकी है। भारत के सातवें नंबर के बल्लेबाज आयुष बदोनी ने नाबाद 185 रन बनाकर विशाल स्कोर में सूत्रधार की भूमिका निभाई।

श्रीलंका की अंडर 19 टीम को पहली पारी में 244 रन पर आउट करने के बाद भारत के लिये बदोनी और सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे (113) ने शतक लगाकर 345 रन की बढत दिलाई।

यह भी पढ़ें :

अर्जुन तेंदुलकर पर टिकी थी सबकी निगाहें, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ असली हीरो बना यह क्रिकेटर

अपने पहले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए अर्जुन तेंदुलकर, श्रीलंका के खिलाफ शून्य पर आउट

श्रीलंका ने दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन किया और निशान मदुश्का ने 104 रन बनाए। इससे पहले बदोनी ने बुधवार के स्कोर 107 रन से आगे खेलना शुरू किया । उसने 205 गेंद की अपनी पारी में 19 चौके और चार छक्के जड़े।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी किफायती की थी, लेकिन बल्ले से छाप नहीं छोड़ सके। अर्जुन ने 11 गेंद खेली और शशिका दुलशान की गेंद पर आउट हुए। श्रीलंका अंडर 19 टीम के लिए ऑफ स्पिनर कलहारा सेनारत्ने ने 170 रन देकर छह विकेट लिए।

टॅग्स :भारत vs श्रीलंकाअर्जुन तेंदुलकर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या