धोनी जैसे लंबे छक्के लगाने की काबिलियत रखता है यह भारतीय क्रिकेटर, फिर भी दो साल से सिर्फ खिलाड़ियों को पिला रहा है पानी

रॉजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन कई युवा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। इन्हीं खिलाड़ियों की लिस्ट में शशांक सिंह का नाम भी शामिल है।

By अमित कुमार | Published: September 15, 2020 2:55 PM

Open in App
ठळक मुद्दे रॉजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ने की पूरी कोशिश करेगें। शशांक ने रणजी ट्रॉफी में 33.66 की औसत से 202 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। शशांक धोनी की तरह लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।

आईपीएल ने कई खिलाड़ियों को एक अलग पहचान बनाने का मौका दिया है। आईपीएल में जोरदार परफॉर्मेंस की वजह से कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम में भी शामिल होने में कामयाब रहे। इस सीजन फिर कुछ युवा खिलाड़ियों पर फैंस की निगाहें होंगी। रॉजस्थान रॉयल्स आईपीएल की एक ऐसी टीम है जिनके पास सबसे अधिक युवा खिलाड़ी मौजूद है। 

बल्लेबाज शशांक सिंह भी राजस्थान की टीम में शामिल हैं। मौके नहीं मिलने की वजह से शशांक मुंबई के होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं। राजस्थान ने साल 2019 में शशांक को 30 लाख रुपये में खरीदा था। 13वें सीजन के लिए भी राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में बरकरार रखा। हालांकि राजस्थान ने उन्हें पिछले सीजन में कोई मौका नहीं दिया। इससे पहले साल 2018 में शशांक सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था लेकिन उन्हें बिना मौका दिये ही रिलीज कर दिया गया। 

धोनी जैसे लंबे-लंबे शॉट्स लगाते हैं शशांक

शशांक ने रणजी ट्रॉफी में 33.66 की औसत से 202 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में शशांक ने 31.30 की औसत से 313 रन बनाए हैं. टी20 की 17 पारियों में शशांक ने 19 की औसत से 247 रन बनाए हैं। लेकिन शशांक के पास वो काबिलियत है जो एक फिनिशर के अंदर होना चाहिए। शशांक धोनी की तरह लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। इसके बावजूद पिछले दो साल से वह सिर्फ खिलाड़ियों को मैदान पर जाकर पानी ही पिला रहे हैं।  

रॉजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ियों पर होगी नजरें

रॉजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ने की पूरी कोशिश करेगें। कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, यशस्वी जायसवाल जैसे भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी उस कारनामें को दोहराना चाहेंगे12 साल पहले जिससे ‘रॉकस्टार रविन्द्र जडेजा’ हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम की पहली पसंद बने थे। 

टॅग्स :राजस्थान रॉयल्सआईपीएल 2020क्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या