SA vs IND, 2nd Test: केपटाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का अब तक का सबसे छोटा मैच, देखें अन्य आंकड़े

SA vs IND, 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारत को तीसरे दिन पारी और 32 रन से हराया था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 4, 2024 05:35 PM2024-01-04T17:35:45+5:302024-01-04T17:37:05+5:30

SA vs IND, 2nd Test Shortest completed Test matches by balls bowled 642 - SA vs IND, Cape Town, 2024 656 - AUS vs SA, Melbourne, 1932, 672 - WI vs ENG, Bridgetown, 1935, 788 - ENG vs AUS, Manchester, 1888, 792 - ENG vs AUS, Lord’s, 1888 | SA vs IND, 2nd Test: केपटाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का अब तक का सबसे छोटा मैच, देखें अन्य आंकड़े

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsडीन एल्गर का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया।दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करायी।भारत की पहली पारी 153 रन पर सिमट गयी थी। 

SA vs IND, 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कई रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया। न्यूलैंड्स केपटाउन में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम भारतीय टीम है। ओह! नए साल का यह टेस्ट साढ़े चार सत्रों में पूरा हो गया। यह सबसे कम समय में पूरा हुआ टेस्ट मैच है। डीन एल्गर का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया।

बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले दिन सुबह के सत्र में 55 रन पर ढेर हो गई। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटके। दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटके। सभी 20 विकेट भारतीय फॉस्ट बॉलर ने अपने नाम किया। भारतीय टीम 153 पर आउट हो गई थी। सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच और बुमराह और एल्गर को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

सबसे कम समय में पूरा किया गया टेस्ट मैच (फेकी गई गेंदों के अनुसार)

642 - दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024

656 - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, मेलबर्न, 1932

672 - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 1935

788 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 1888

792 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स, 1888

दक्षिण अफ्रीका में भारत की टेस्ट जीत

123 रन से - जोहान्सबर्ग, 2006

87 रन से - डरबन, 2010

63 रनों से - जोहान्सबर्ग, 2018

113 रन से - सेंचुरियन, 2021

7 विकेट से - केप टाउन, 2024।

भारत ने गुरुवार को यहां दूसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करायी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारत को तीसरे दिन पारी और 32 रन से हराया था।

पहली पारी में 55 रन पर ढेर होने वाली दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 176 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 80 रन बनाकर पांच सत्र में जीत हासिल की। भारत की पहली पारी 153 रन पर सिमट गयी थी। 

Open in app