लॉकडाउन के बीच 'दूरदर्शन' का एक और फैसला, 'रामायण-महाभारत' के बाद अब क्रिकेट फैंस को भी 'सौगात'

DD Sports पर भारत के खिलाफ 7 सीरीज की हाईलाइट्स दिखाई जाएगी। फैंस इसका लुत्फ 7-14 अप्रैल के बीच उठा सकेंगे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 07, 2020 11:20 AM

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन।दूरदर्शन ने दी क्रिकेट फैंस को सौगात।

कोरोना वायरस के चलते इस वक्त पूरे देश में लॉकडाउन है। इस महामारी से बचने के लिए इस वक्त लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में टीवी चैनल भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

हाल ही में दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत के अलावा कुछ पुराने कार्यक्रमों का रिपीट टेलीकास्ट शुरू किया। अब डीडी स्पोर्ट्स पर साल 2000 से 2005 में खेले गए भारत के 20 मैचों की हाईलाइट्स देखी जा सकती है।

DD Sports पर भारत के खिलाफ 7 सीरीज की हाईलाइट्स दिखाई जाएगी। फैंस इसका लुत्फ 7-14 अप्रैल के बीच उठा सकेंगे। जानिए कब देख सकेंगे ये मैच...

7 अप्रैल -

भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड (ट्राई सीरीज, 2003)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा मैच (सुबह 10 - दोपहर 12 बजे तक)ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा मैच (दोपहर 2 - शाम 4 बजे तक)भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा मैच (शाम 4 - शाम 6 बजे तक)

8 अप्रैल -

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां मैच (सुबह 10 - दोपहर 12 बजे तक)भारत बनाम न्यूजीलैंड, छठा मैच (दोपहर 2 - शाम 4 बजे तक)ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सातवां मैच (शाम 4 - शाम 6 बजे तक)

9 अप्रैल -

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, आठवां मैच (सुबह 10 - दोपहर 12 बजे तक)भारत बनाम न्यूजीलैंड, नौवां मैच (दोपहर 2 - शाम 4 बजे तक)भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, फाइनल (शाम 4 - शाम 6 बजे तक)

10 अप्रैल -

साउथ अफ्रीका का भारत दौरा (साल 2000)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला मैच (सुबह 10 - दोपहर 12 बजे तक)भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा मैच (दोपहर 2 - शाम 4 बजे तक)भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा मैच (शाम 4 - शाम 6 बजे तक)

11 अप्रैल-

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, चौथा मैच (सुबह 10 - दोपहर 12 बजे)

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (साल 2001)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला मैच (दोपहर 2 - शाम 4 बजे तक)भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा मैच (शाम 4 - शाम 6 बजे तक)

12 अप्रैल -

वेस्टइंडीज का भारत दौरा (साल 2002)

भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला मैच (सुबह 10 - दोपहर 12 बजे तक)भारत बनाम वेस्टइंडीज, चौथा मैच (दोपहर 2 - शाम 4 बजे तक)भारत बनाम वेस्टइंडीज, पांचवां मैच (शाम 4 - शाम 6 बजे तक)

13 अप्रैल -

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (साल 2001) (सुबह 10 - दोपहर 12 बजे तक), (दोपहर 2 - शाम 4 बजे तक), (शाम 4 - शाम 6 बजे तक)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट

14 अप्रैल -

श्रीलंका का भारत दौरा (साल 2005)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट (सुबह 10 - शाम 6 बजे तक) 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय क्रिकेट टीमभारत Vs ऑस्ट्रेलियाभारत vs न्यूजीलैंडभारत Vs वेस्टइंडीजभारत Vs दक्षिण अफ्रीकारामायणमहाभारत

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या