Viral हुई तस्वीर, फैंस कोहली से बोले- भाभी ने नाम बदल लिया क्या?

टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है। कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे से आराम लेकर इस वक्त वाइफ अनुष्का के साथ समय बिता रहे हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 04, 2019 6:03 PM

Open in App

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की एक तस्वीर इन दिनों काफी वायरल हो रही है। जूलिया माइकल्स नाम की ये महिला पेशे से सिंगर हैं और हू-ब-हू अनुष्का की ही तरह दिखती हैं। उनका फेस कट और आंखें काफी हद तक बॉलीवुड एक्ट्रेस से मेल खाती हैं। हालांकि उनके बाल ब्लॉन्ड हैं।

जूलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटो शेयर की, तो तेजी से वायरल हो गई। कुछ लोगों ने उन्हें अनुष्का की जुड़वा बहन बता दिया। बता दें कि जूलिया माइकल्स एक अमेरिकी मूल की हैं, और सिंगिंग में ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। हाल ही में सेलेना गोमेज के साथ उनका एक गाना रिलीज हुआ है।

बता दें कि विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे से आराम लेकर इस वक्त वाइफ अनुष्का के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अनुष्का को अपनी बांहों में लिए दिख रहे थे। इस तस्वीर को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीवायरल कंटेंटबॉलीवुड अभिनेत्रीभारत vs न्यूजीलैंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या