सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में विराट कोहली, बोले- मुझे विश्वास नहीं हो रहा

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 14, 2020 4:57 PM

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी।साल 2013 में किया था बॉलीवुड में डेब्यू।विराट कोहली बोले- मुझे विश्वास नहीं हो रहा।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह 34 साल के थे। सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के निधन से बॉलीवुड समेत खेल जगत भी काफी सदमे में है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस घटना से काफी स्तब्ध रह गए। विराट कोहली ने ट्वीट किया, "ये खबर सुनकर सदमे में हूं। विश्वास नहीं हो पा रहा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

पीएम ने जताया दुख: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते सुशांत सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि एक होनहार अभिनेता बहुत जल्द चला गया। पीएम ने लिखा, "सुशांत सिंह राजपूत ... एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके उदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह कई यादगार प्रदर्शनों में पीछे रह गए। उनके निधन से स्तब्ध हूं। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।"

सुशांत ने बॉलीवुड से पहले छोटे पर्दे से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म 'काई पो चे' से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या