ICC Men’s T20I Cricketer: लगातार दूसरे साल यादव ने मारी बाजी, सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर, इन खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

Suryakumar Yadav ICC Men’s T20I Cricketer: भारत के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लगातार दूसरे साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 24, 2024 3:36 PM

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 12 महीनों में सबसे छोटे प्रारूप में कमाल का प्रदर्शन किया। 48.86 की औसत और 155.95 की स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान जबरदस्त शतक के साथ वर्ष का अंत किया।

Suryakumar Yadav ICC Men’s T20I Cricketer: टीम इंडिया के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने कमाल कर दिया और लगातार दूसरे साल इस अवॉर्ड पर कब्जा कर लिया। यादव को 2023 के लिए ICC पुरुष T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर नामित किया गया है। भारत के बल्लेबाज ने लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार जीता है। सूर्यकुमार ने 2023 में 17 पारियों में 48.86 की औसत और 155.95 की स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए। पिछले 12 महीनों में सबसे छोटे प्रारूप में कमाल का प्रदर्शन किया। दिसंबर की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान जबरदस्त शतक के साथ वर्ष का अंत किया।

आईसीसी ने उन्हें इस प्रारूप में भारत के मध्यक्रम की रीढ़ कहा है। यादव ने 2023 में 50 के करीब औसत और 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से टी20 क्रिकेट में रन बनाये। वह फिलहाल जर्मनी में ग्रोइन की सर्जरी के बाद रिहैबलिटेशन में हैं। वह मार्च में आईपीएल में वापसी कर सकते हैं जिसमें वह मुंबई इंडियंस के लिये खेलेंगे।

आईसीसी ने कहा ,‘भारतीय मध्यक्रम की रीढ़ इस बल्लेबाज ने कई मैच जिताये हैं। लगातार दूसरी बार उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है।’ यादव ने साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ सात रन बनाकर की लेकिन उसके बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। आईसीसी ने कहा ,‘वह लगातार 20.40 में रन बनाते रहे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 गेंद में 83 रन बनाये।

उन्होंने फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 गेंद में 61 रन बनाये। साल के आखिर में कप्तानी का बोझ होने पर भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।’ उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 गेंद में 80 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 गेंद में 56 रन बनाये। केवल 17 पारियों में 733 रन के साथ विश्व स्तर पर टी20ई में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे।

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 में 56 गेंद में 100 रन की पारी खेली। उन्होंने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में 112 रन बनाये। यह टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक था। रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक जड़ा था।

टॅग्स :Suryakumar YadavआईसीसीबीसीसीआईBCCI

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या