Sri Lanka Women vs Thailand Women 2023: सेमीफाइनल में श्रीलंका, पाकिस्तान महिला टीम से 24 को मुकाबला,थाईलैंड की टीम पदक दौर से बाहर

Sri Lanka Women vs Thailand Women Asian Games 2023: एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका महिलाओं ने थाईलैंड महिलाओं पर आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 22, 2023 12:24 PM

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका ने थाइलैंड टीम को मात दी। इनोशी प्रियदर्शनी ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए।24 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला है। 

Sri Lanka Women vs Thailand Women Asian Games 2023: एशियन खेल 2023 में श्रीलंका ने जीत से शुरुआत की। श्रीलंका की महिला टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। बारिश के कारण मैच प्रति पक्ष 15 ओवर का कर दिया था। श्रीलंका ने थाइलैंड टीम को मात दी। इनोशी प्रियदर्शनी ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए। 24 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला है। 

 

चानिडा सुथिइरुआंग ने थाईलैंड के लिए सर्वाधिक 31 रन बनाए, उनके किसी भी साथी ने दोहरे अंक में योगदान नहीं दिया। कप्तान चमारी अथापथु और अनुष्का संजीवनी के बीच 54 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों को उभरते सितारे थिपाचा पुथावोंग ने आउट कर दिया।

हर्षिता समाराविक्रमा और विशमी गुणरत्ने ने 11वें ओवर में श्रीलंका को जीत दिलाई।   पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान महिला टीम से होगा, जबकि भारत का सामना बांग्लादेश और हांगकांग चीन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

थाइलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट पर 78 रन बनाए। श्रीलंका की टीम ने 10.5 ओवर में 2 विकेट पर 84 रन बनाकर जीत दर्ज की। चमारी अट्टापटू ने 27 रन की पारी खेली। अनुष्का संजीवनी ने 23 गेंद में 5 चौके की मदद से 32 रन की पारी खेली। 

थाईलैंड महिला 15 ओवर में 78/7,  श्रीलंका महिला टीम 10.5 ओवर में 84/2।

 

टॅग्स :एशियन गेम्सश्रीलंका क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट टीमथाईलैंडबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या