Sri Lanka vs Ireland 2023: आयरलैंड बॉलर पर टूट पड़े श्रीलंका खिलाड़ी, टॉप-4 बल्लेबाज शतक जमाए, 212 रन की लीड, आयरलैंड अभी 158 रन पीछे

Sri Lanka vs Ireland 2023: निशान मदुष्का और कुसल मेंडिस के दोहरे शतक और एंजेलो मैथ्यूज के 15वें टेस्ट शतक के बाद श्रीलंका ने गाले में आयरलैंड के खिलाफ चौथे दिन बड़ी बढ़त हासिल की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 27, 2023 5:49 PM

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका की टीम पहली पारी में 704/3 रन पर घोषित कर दिया और 212 रन की बढ़त ली। श्रीलंका खिलाड़ी ने जमकर आयरलैंड के गेंदबाज पर बरसे। आयरिश खिलाड़ी ने पहली पारी में 492 रन बनाए थे।

Sri Lanka vs Ireland 2023: श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में आयरलैंड के खिलाफ मजबूत बढ़त ले ली है। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 704/3 रन पर घोषित कर दिया और 212 रन की बढ़त ली। श्रीलंका खिलाड़ी ने जमकर आयरलैंड के गेंदबाज पर बरसे। श्रीलंका गॉल टेस्ट में एक मजबूत स्थिति में है।

मैच में केवल एक दिन शेष है। श्रीलंका के चार खिलाड़ी ने शतक बनाया। 205, 115, 245, 100 का स्कोर खड़ा किया। निशान मदुष्का और कुसल मेंडिस डबल सेंचुरियन रहे, जबकि करुणारत्ने और मैथ्यूज ने शतक लगाकर टीम को ड्राइवर की सीट पर बिठाया। आयरिश खिलाड़ी ने पहली पारी में 492 रन बनाए थे।

आयरलैंड के बल्लेबाज दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 54 रन बना लिए और 158 रन पीछे है। मदुष्का और मेंडिस ने 268 रन की साझेदारी की। मदुष्का ने अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे में बदला, जबकि मेंडिस ने अपना पहला दोहरा शतक लगाया। श्रीलंका के शीर्ष चार ने पारी में शतक बनाया था, टेस्ट इतिहास में ऐसा केवल तीसरा उदाहरण है।

पहली बार 2007 में भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ हासिल किया था, जब दिनेश कार्तिक, वसीम जाफर, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने शतक बनाए थे। पाकिस्तान ने कराची में श्रीलंका के खिलाफ 2019 में इस उपलब्धि को दोहराया।

शीर्ष चार बल्लेबाजों में से शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली और बाबर आज़म ने पाकिस्तान के लिए शतक बनाया। मदुष्का और मेंडिस के दोहरे शतक और करुणारत्ने और मैथ्यूज के शतकों के साथ, श्रीलंका इस दुर्लभ टेस्ट उपलब्धि को हासिल करने वाली तीसरी टीम बन गई।

टॅग्स :श्रीलंका क्रिकेट टीमआयरलैंडआईसीसीश्रीलंका क्रिकेट
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या