शेन वॉर्न ने दी राजस्थान रॉयल्स की ब्रिटेन की योजनाओं की जानकारी

शेन वॉर्न ने अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को साल 2008 में आईपीएल का चैंपियन बनाया था।

By भाषा | Published: September 04, 2019 11:16 PM

Open in App

लंदन, चार सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड दूत शेन वॉर्न ने ब्रिटेन में आईपीएल की इस फ्रेंचाइजी की व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी दी। वॉर्न के साथ किया ओवल में प्रचार कार्यक्रम के दौरान टीम के मालिक मनोज बदाले भी मौजूद थे।

ब्रिटेन में रायस्थान रॉयल्स की मजबूत मौजूदगी है और इसका एक कारण टीम के ब्रिटिश मालिक बदाले भी हैं। इसके अलावा टीम में जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर भी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी का लक्ष्य मैदान के बाहर अपने ब्रांड का प्रचार करके ब्रिटेन के बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना है।

बता दें कि शेन वॉर्न ने अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को साल 2008 में आईपीएल का चैंपियन बनाया था। फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को मात दी थी।

टॅग्स :राजस्थान रॉयल्सशेन वॉर्नइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या