दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न पर लगा बैन, नहीं चला सकेंगे 1 साल तक गाड़ी

1 साल के बैन के अलावा शेन वॉर्न को कुल 1845 पौंड कोर्ट में जमा करने के लिये भी कहा गया है।

By भाषा | Published: September 23, 2019 9:54 PM

Open in App

ऑस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज शेन वॉर्न 12 महीने तक गाड़ी नहीं चला पाएंगे क्योंकि उन्हें दो साल में छठी बार तेजी गति से वाहन चलाने का दोषी पाया गया है। इस 50 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अगस्त 2018 में केनसिंगटन में किराये पर ली गयी जगुआर कार को 47 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाने का दोषी पाया, जबकि उस क्षेत्र में 40 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से ही वाहन चलाया जा सकता है।

बीबीसी के अनुसार वॉर्न सुनवाई के दौरान अदालत में नहीं थे। अप्रैल 2016 से वार्न को पांच बार तेजी से वाहन चलाने का दोषी पाया गया था और उनके लाइसेंस में पहले ही 15 पेनल्टी अंक दर्ज थे। वॉर्न को कुल 1845 पौंड कोर्ट में जमा करने के लिये भी कहा गया है।

टॅग्स :शेन वॉर्नऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या