Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: 77 साल की बुजुर्ग महिला, 'हिटमैन' रोहित शर्मा की हैं दीवानी, देखें वीडियो

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की अपने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है।

By धीरज मिश्रा | Published: May 6, 2024 12:10 PM2024-05-06T12:10:39+5:302024-05-06T12:14:32+5:30

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Rohit Sharma Virat Kohli IPL 77 year old fan | Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: 77 साल की बुजुर्ग महिला, 'हिटमैन' रोहित शर्मा की हैं दीवानी, देखें वीडियो

Photo credit twitter

googleNewsNext
Highlights77 साल की बुजुर्ग महिला रोहित को सपोर्ट करते हुए नजर आ रही हैंहार्दिक की कप्तानी में मुंबई 8 मैच हारी और टूर्नामेंट से बाहर हुईमुंबई इंडियंस का वानखेड़े स्टेडियम में 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच है

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad:मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की अपने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब रोहित घर पर मैच खेल रहे होते हैं तो भारी संख्या में उनके चाहने वाले वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें एक 77 साल की बुजुर्ग महिला रोहित को सपोर्ट करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने एक पेपर पर लिखा है कि मैं यहां सिर्फ रोहित शर्मा के लिए आई हूं। रोहित को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंची बुजुर्ग महिला काफी खुश दिखाई दे रही हैं। मालूम हो कि रोहित शर्मा के फैन फॉलोइंग सभी वर्गों में हैं। खासतौर पर उनकी फैन फॉलोइंग में बढ़ोतरी तब ज्यादा हुई जब विराट कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी से इस्तीफा दिया और रोहित शर्मा को भारत की क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया। 

आईपीएल से बाहर हुई मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने सबसे बड़ा बदलाव किया। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई 8 मैच हारी और टूर्नामेंट से बाहर हुई। मुंबई को 11 मैच में महज तीन में जीत मिली। लीग स्टेज पर मुंबई के तीन मैच बाकी हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच है। मुंबई इस टूर्नामेंट में जीत के साथ सफर का अंत करना चाहेगी। वहीं, मुंबई का अगला मैच 11 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और 17 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होना है।

आईपीएल में रोहित के नाम इतने रन

आईपीएल 2024 में रोहित के बल्ले से 11 मैच में 326 रन आए हैं। उच्चतम स्कोर 105। 32.60 की औसत, 154.50 की स्ट्राइक रेट। रोहित के बल्ले से एक शतक, 33 चौके और 19 छक्के आए हैं।

Open in app