स्कूल के दिनों में ऐसी दिखती थीं एमएस धोनी की पत्नी साक्षी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो

फोटो में साक्षी धोनी अपने स्कूल ड्रेस में दिख रही हैं, जिनके साथ चार और दोस्त दिख रही हैं।

By सुमित राय | Published: October 08, 2019 12:34 PM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।साक्षी ने स्कूल के दिनों की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।फोटो में साक्षी धोनी दोस्तो के साथ अपने स्कूल ड्रेस में दिख रही हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। साक्षी ने हाल ही में अपने स्कूल के दिनों की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीहै।

फोटो में साक्षी धोनी अपने स्कूल ड्रेस में दिख रही हैं, जिनके साथ चार और दोस्त दिख रही हैं। साक्षी और उनकी दोस्त व्हाइट सूट, ब्लू स्वेटर और ग्रीन दुपट्टे में कैमरे के सामने पोद दे रही है। फोटो शेयर करते हुए साक्षी ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और लिखा, 'Golden days!'

बता दें कि साक्षी धोनी का जन्म 19 नंवबर 1988 को गुवाहाटी में हुआ था और 5 जुलाई 2010 को एमएस धोनी से शादी की थी। साक्षी ने शुरुआती पढ़ाई देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमैंट से होटल मैनेजमेंट किया।

टॅग्स :साक्षी धोनीएमएस धोनीभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या