Rohit Sharma ipl T20 World Cup 2024: विश्व कप से पहले आईपीएल से ब्रेक लें ‘थके’ शर्मा, क्लार्क ने कहा- पिछली पांच पारियों में चार बार दोहरे अंक तक नहीं पहुंचे

Rohit Sharma ipl T20 World Cup 2024: अगले महीने टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करने जा रहे रोहित पिछली पांच पारियों में चार बार दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 07, 2024 4:42 PM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शर्मा प्रदर्शन का खुद बेहतर आकलन कर सकता है।निराश होगा खासकर उसने जितनी शानदार शुरुआत की थी।मेरे ख्याल से रोहित शर्मा थका हुआ भी है।

Rohit Sharma ipl T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा के लगातार खराब स्कोर को तूल नहीं दिया लेकिन कहा कि ‘थके हुए ’ भारतीय कप्तान को टी20 विश्व कप से पहले तरोताजा होने के लिये ब्रेक की जरूरत है। अगले महीने टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करने जा रहे रोहित पिछली पांच पारियों में चार बार दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। इस साल आईपीएल से पहले रोहित ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। क्लार्क ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘रोहित अपने प्रदर्शन का खुद बेहतर आकलन कर सकता है।

वह निराश होगा खासकर उसने जितनी शानदार शुरुआत की थी। मेरे ख्याल से वह थका हुआ भी है।’ उन्होंने कहा ,‘ऐसे में तरोताजा होने के लिये एक ब्रेक बहुत जरूरी है। लेकिन वह मुंबई इंडियंस का भी अहम खिलाड़ी है। उसे ब्रेक मिलना मुश्किल है। उसे फॉर्म में लौटना होगा। रोहित जैसे खिलाड़ी के लिये यह मुश्किल नहीं है।

वह इतना प्रतिभाशाली है कि ज्यादा दिन फॉर्म का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।’ क्लार्क ने हार्दिंक पंड्या की भी तारीफ की जिसने सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट से मिली जीत में तीन विकेट चटकाये। क्लार्क ने कहा ,‘पिछले कुछ मैचों में वह विकेट ले रहा था। एक हरफनमौला के लिये एक विभाग में सफलता मिलने से दूसरे में आत्मविश्वास लौटता है।’

टॅग्स :आईपीएल 2024रोहित शर्माटीम इंडियाऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपIPLमुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या