शादी के 5 साल पूरे होने पर रोहित शर्मा ने कहा- हमने नॉट आउट रहने का प्लान किया है..

रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब भी वह बैटिंग करते हैं तो रितिका काफी नर्वस रहती हैं और फिंगर क्रॉस करके रखती हैं।

By अमित कुमार | Published: December 13, 2020 3:10 PM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित ने साल 2015 में रीतिका सजदेह को अपना जीवनसाथी बनाया था। रोहित और रितिका की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। रोहित की कामयाबी में रितिका का बहुत बड़ा हाथ माना जाता है।

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दो मैचों में नजर आ सकते हैं। 13 दिसंबर यानी कि आज रोहित शर्मा की शादी की पांचवीं सालगिराह है।  रोहित ने साल 2015 में रीतिका सजदेह से शादी कर रोहित ने अपनी एक अलग दुनिया बसाई थी। इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए रोहित ने एक खास मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

रोहित ने तस्वीर शेयर कर लिखा, '5 साल का प्यार के, और हमने अंत तक नॉ़ट आउट रहने की प्लानिंग की है।' रोहित शर्मा को उनके शादी की सालगिरह पर जमकर बधाईयां मिल रही हैं। रोहित और रितिका ने दिसंबर 2015 में शादी की थी और इस कपल की जिंदगी में एक नन्ही परी आ गई है। रोहित और रितिका की लव स्टोरी काफी रोमांटिक है। रोहित और रितिका साजदेह ने लगभग छह साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद 2015 में शादी का फैसला किया था।

रितिका साजदेह एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी में इवेंट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं और उन्होंने रोहित शर्मा के भी कई असाइनमेंट्स को मैनेज किया था। काम के सिलसिले में ही रोहित और रितिका की मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदली जो शादी के मुकाम तक पहुंची। रोहित शर्मा ने रितिका साजदेह को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया था। रोहित रितिका को प्रपोज करने के लिए बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब के उस मैदान में ले गए, जहां उन्होंने 11 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट खेली था। 

रोहित ने 28 अप्रैल 2015 को रितिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद रितिका ने सोशल मीडिया में रोहित के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथों में  एंगेजमेंट रिंग नजर आई थी।   इसके बाद ये कपल मीडिया में छा गया था और दोनों के प्यार की खूब चर्चा होने लगी थी। इन दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी। 

टॅग्स :रोहित शर्मारितिका सजदेहक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या