Ranji Trophy: लगातार 2 हार झेलने वाली मुंबई को रोहित शर्मा का सपोर्ट, दी ये खास सलाह

By भाषा | Published: January 7, 2020 05:05 PM2020-01-07T17:05:01+5:302020-01-07T17:05:01+5:30

Ranji Trophy: Mumbai players given pep talk by Rohit Sharma after consecutive defeats | Ranji Trophy: लगातार 2 हार झेलने वाली मुंबई को रोहित शर्मा का सपोर्ट, दी ये खास सलाह

Ranji Trophy: लगातार 2 हार झेलने वाली मुंबई को रोहित शर्मा का सपोर्ट, दी ये खास सलाह

googleNewsNext

भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मंगलवार को लगातार दो हार झेलने वाली मुंबई रणजी टीम को इस परिस्थिति से बाहर निकलने की सीख दी। मुंबई पहले रेलवे से दस विकेट से और फिर कर्नाटक से पांच विकेट से हार गया था।

इस अवसर पर उपस्थित मुंबई टीम के सूत्र ने कहा कि भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान ने बांद्रा कुर्ला परिसर (बीकेसी) में मुंबई रणजी टीम के खिलाड़ियों से बात की उन्हें बताया कि वर्तमान स्थिति से कैसे उबरना है। रोहित को श्रीलंका के खिलाफ वर्तमान टी20 श्रृंखला से विश्राम दिया गया है।

उन्होंने शनिवार को थोड़ी देर के लिये मुंबई और कर्नाटक के बीच दूसरे दिन का खेल देखा था। वह रविवार को भी बीकेसी आये और उन्होंने नेट्स पर अभ्यास किया। इस अवसर पर मुंबई के कोच विनायक सावंत, गेंदबाजी कोच प्रदीप सुंदरम और टीम मैनेजर अजिंक्य नाइक भी उपस्थित थे। मुंबई को अपना अगला रणजी मैच 11 जनवरी से तमिलनाडु के खिलाफ चेन्नई में खेलना है।

Open in app